एक्सप्लोरर

Bharat Bandh: प्रयागराज मे भारत बंद का असर रहा बेअसर, सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

UP News: सुप्रीम कोर्ट के दलित आरक्षण पर फैसले के खिलाफ भारत बंद प्रयागराज में बेअसर रहा.बहुजन समाज पार्टी और अन्य संगठनों ने प्रतीकात्मक विरोध किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा.

Bharat Band News: दलित आरक्षण में उपवर्गीय कोटा निर्धारित किए जाने की छूट दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कई संगठनों के भारत बंद का संगम नगरी प्रयागराज में कहीं कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. बाजार में आम दिनों की तरह चहल-पहल है. सभी दुकानें खुली हुई हैं और बंद पूरी तरह बे असर है. 

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी के साथ ही कुछ सामाजिक संगठनों के लोग प्रतीकात्मक तौर पर विरोध जताते हुए जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दे रहे हैं. हालांकि प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर हाई अलर्ट पर है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार गश्त कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है. 

 प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
 समाजवादी पार्टी की अंबेडकर वाहिनी ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है. इसी तरह बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता शहर के मम्फोर्डगंज इलाके में स्थित मंडलीय कार्यालय से जुलूस की शक्ल में डीएम ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा. सांसद चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी ने भी प्रतीकात्मक तौर पर अपना विरोध जताया है. कुछ अन्य संगठनों ने सिविल लाइंस इलाके के धरना स्थल व अन्य जगहों पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया. 

 क्या बोले सियासी दल और संगठन के लोग 
प्रदर्शन कर रहे सियासी दलों और संगठनों के लोगों का कहना है कि बीजेपी की सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर आरक्षण को खत्म करना चाहती हैं. अगर उनकी ऐसी मंशा नहीं है तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ उचित कदम उठाना चाहिए. जिस तरह से दलित आरक्षण में उप वर्गीय कोटा निर्धारित किया जाएगा. उसी तरह से आने वाले दिनों में ओबीसी कोटे में भी अलग से कोटा फिक्स कर दिया जाएगा. संगठनों का कहना है कि बीजेपी की सरकार दलितों और पिछड़ों को आपस में लड़ाना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: सिगरा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का होगा कायाकल्प, अब बारिश की वजह से नहीं होगा खेल प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नवरात्र में मंदिर क्यों नहीं गए अखिलेश-राहुल?', BJP सांसद प्रकाश पाल का तंज
'नवरात्र में मंदिर क्यों नहीं गए अखिलेश-राहुल?', BJP सांसद प्रकाश पाल का तंज
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget