एक्सप्लोरर

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के शूटर मोहम्मद जैद के आशियाने पर चला सरकार का बुलडोजर

प्रदेश भर में योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. इस कड़ी में शनिवार को अतीक अहमद के शार्प शूटर मोहम्मद जैद पर सरकारी कार्रवाई का डंडा चला.

प्रयागराज. माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद और उसके गुर्गों की अवैध व बेनामी संपत्तियों पर सरकारी बुलडोज़र चलने का सिलसिला लगातार जारी है. अतीक के बाद अब उसके करीबियों की संपत्तियों को भी जमींदोज किया जाने लगा है. इसी कड़ी में आज प्रयागराज में कौशाम्बी जिले के बॉर्डर पर सलाहपुर गांव में कार्रवाई की जा रही है. यहां अतीक के करीबी और उसके शार्प शूटर कहे जाने वाले मोहम्मद ज़ैद के आलीशान आशियाने को ध्वस्त किया जा रहा है.

करोड़ो की लागत से बना तीन मंजिला आशियाना

बंगलेनुमा बना आलीशान आशियाना छ सौ स्क्वायर गज़ में बनाया गया था. मकान के बाहर एक हज़ार गज़ ज़मीन खाली पड़ी थी. करोड़ों की लागत से बना तीन मंजिला मकान ध्वस्त करने के लिए सरकारी अमला सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचा. आधा दर्जन बुलडोजर व जेसीबी मशीनें दोपहर से गरजने लगीं. ज़ैद अतीक गैंग का सदस्य है. प्राधिकरण के अफसरों के मुताबिक इस मकान का नक्शा नहीं पास कराया गया था. अवैध निर्माण होने की वजह से कुछ दिनों पहले ही इसके ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया था. हालांकि अतीक के वकीलों ने कार्रवाई को गलत व मनमाना बताया है.

अतीक की अवैध जमीनों पर सरकार का कब्जा

इससे पहले जिले में भू-माफियाओं के अवैध कब्जे वाली संपत्ति खाली कराने के प्रदेश सरकार के अभियान के तहत अतीक अहमद के कब्जे से नजूल के भूखंडों को रविवार को खाली कराया और दोबारा कब्जा प्राप्त किया.

वहीं, खुल्दाबाद थाना प्रभारी विनीत सिंह के मुताबिक, "अपर जिला मजिस्ट्रेट (नजूल) के आदेश के तहत लूकरगंज में भूखंड संख्या 19 (क्षेत्रफल 4350.22 वर्ग मीटर) और भूखंड संख्या 65 (क्षेत्रफल 2680.95 वर्ग मीटर) और लूकरगंज में ही भूखंड संख्या भूखंड संख्या 3 एवं 3ए (3148.85 वर्गमीटर) को खाली कराया गया और कब्जा प्राप्त किया गया."

ये भी पढ़ें.

रियल एस्टेट निवेश फ्रॉड मामलाः पुलिस ने मास्टरमाइंड हरिओम यादव को गिरफ्तार किया

यूपीः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में यूपी के चीफ सेक्रेटरी को भेजा नोटिस, 23 नवंबर तक मांगा जवाब

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget