एक्सप्लोरर

यूपी में बेकाबू हो रहे हैं कोरोना से हालात, खतरनाक तरीके से बढ़ रही है संक्रमण की दर, पढ़ें, ये आंकड़े

यूपी में कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य सेवाएं तकरीबन चरमरा गई है. वहीं, राज्य में हर दिन संक्रमण के मामले 30 हजार के पार आ रहे हैं. बीते छह से सात दिनों में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. रोजाना संक्रमण के नये मरीज सामने आ रहे हैं. वहीं गुरुवार को बीते 24 घंटे में प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ 34 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. वहीं, बीते हफ्ते के शुक्रवार की बात करें तो 27,426 संक्रमण के नये मरीज सामने आए थे. तकरीबन इन सात दिनों में लगभग सात हजार पॉजिटिव नये केस सामने आए हैं. ये आकड़ा बताने के लिये काफी है कि, संक्रमण की रफ्तार किस तेजी से बढ़ रही है. इनके आधार पर ये कहा जा सकता है कि, औसतन एक हजार रोज नये मामले बढ़ गये. 

लगातार बढ़ रही है संक्रमण की दर

इन आकड़ों के विश्लेषण करें तो 19 से 20 फीसदी के दर से कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़ने लगे हैं. इससे पहले ये 10 से 12 फीसदी तक होती थी. राज्य में पंचायत चुनाव के बाद संक्रमण तेजी से फैला है. 19 अप्रैल को राज्य में दूसरे चरण का मतदान हुआ था. इसके बाद मामले 28 से 30 हजार के पार निकल गये. जबकि, पंचायत चुनाव में अभी दो चरण होने बाकी हैं. इन दो चरणों के चुनाव के बाद हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. हालांकि, स्थिति नाजुक देखते हुये, राज्य की योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया.

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के बाद बढ़ा कोरोना का ग्राफ

नीचे दिये आंकड़े से साफ होता है कि पंचायत चुनाव से संक्रमण किस कदर बेकाबू होता जा रहा है. यही नहीं, अभी 26 और 29 अप्रैल को बाकी बचे दो चरणों का चुनाव होना है.  हालांकि, राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू की अवधि को भी बढ़ाया है और सख्त पाबंदियां लागू की हैं.

बीते दिनों में इस तरह बढ़े कोरोना के केस

17 अप्रैल शुक्रवार को 27,426 नए मरीज मिले थे. जबकि 103 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कुल सक्रिय केस डेढ़ लाख के पार यानी 150,676 हो चुके हैं. 

18 अप्रैल शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में 120 लोगों की मौत हुई. वहीं, संक्रमण के 27,357 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले  राज्य में अब तक 8,21,054 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 

20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में कोरोना के 28,287 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कुल 8,79831 मामले सामने आ चुके हैं. सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या  208523 है. 

21 अप्रैल को यूपी में 24 घंटे में 33,214 केस सामने आए. 

22 अप्रैल गुरुवार को पिछले 24 घंटों में यूपी में 34,379 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 16,514 लोग डिस्चार्ज हुए. राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,59,810 हैं. अब तक कुल 10,541 लोगों की मृत्यु हुई है. 

ये भी पढ़ें.

UP: दूसरे चरण में भी हुए 20 जिलों में पंचायत चुनाव के बाद तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, दोगुनी रफ्तार से बढ़ा संक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget