एक्सप्लोरर

पुलिस की PRV वैन होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस, कानपुर IIT और पुलिस कमिश्नरेट ने साइन किया MOU

UP News: कानपुर में अब अपराधियों पर नकेल कसने में होगी आसानी, दरअसल कानपुर आईआईटी और कानपुर पुलिस मिलकर एक ऐसे पीआरवी वैन के लिए सॉफ्टवेयर का निर्माण कर रही है, जो चोरों के मूवमेंट को ट्रैक करेगी.

Kanpur News: अपराध पर अंकुश और अपराधियों के हौसलों को पस्त करने के लिए अब कानपुर आईआईटी और कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने हाथ मिला लिया है. कुछ दिन पहले कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर ओर आईआईटी ने एक दूसरे से एमओयू साइन किया था. जिसमें कानपुर पुलिस को हाईटेक करने के लिए ये समझौता बताया गया था. 

ऐसे में कानपुर आईआईटी अब सिर्फ पुलिस को नहीं बल्कि पुलिस की PRV गाड़ी को भी हाईटेक करने जा रही है, जो सड़कों पर लगातार गश्त करती दिखाई देती है. अब एआई की मदद से पुलिस की PRV वैन अत्याधुनिक होने के साथ अपराधियों का डाटा भी इस वैन में मौजूद होगा. अब कोई भी पुलिस से बचकर नहीं भाग सकेगा.

सॉफ्टवेयर की मदद से बदमाशों की पहचान में आसानी
पुलिस रिस्पांस व्हीकल यानी PRV वैन जिसे आपने और हमने अमूमन सड़कों और पुलिस गश्त करते देखा है. लेकिन अब इस वैन के लिए आईआईटी कानपुर एएआई और मैथमेटिकल मॉडलिंग के आधार पर सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है, जिसमें अपराधियों का इतिहास उनकी फोटो और उनसे मिलते जुलते हुलिए के आधार पर बनाई गई तस्वीर जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से तैयार किया जाएगा.

इसके साथ ही क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम से पीआरवी गाड़ी को जोड़कर उसे हाईटेक बनाया जाएगा. जिसके तहत अब पुलिस कर्मियों को भी आईआईटी कानपुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाना शुरू कर दिया गया है. इसके तहत जहां एक ओर आईआईटी कानपुर और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस को हाईटेक करने के लिए पीआरवी वैन को इस कदर तैयार कर रही है कि सड़कों पर घूम रहे अपराधियों की पहचान सड़कों पर घूम रही पुलिस तत्काल कर सके. 

अपराधियों के मूवमेंट को ट्रैक करने में सहायता
अब पुलिस की यह रिस्पांस व्हीकल एआई सिस्टम पर काम करेगी, दअरसल आईआईटी के द्वारा तैयार किए जा रहे इस सिस्टम में बदमाशों अपराधियों को पस्त करने में न केवल सहायता मिलेगी बल्कि उनके मूवमेंट को भी ट्रैक किया जा सकता है. वहीं डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर से की मदद से चोर अपराधियों को पकड़ने में आसानी मिलेगी.

यह भी पढ़ें- बसंत पंचमी के मौके पर स्नान के लिए प्रशासन तैयार, श्रद्धालुओं के लिए पुलों के रूट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget