एक्सप्लोरर

गोरखपुर: लूट के इरादे से व्‍यापारी की गोली मारकर हत्‍या करने वाले 8 लुटेरे गिरफ्तार, दो फरार

यूपी के गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इन बदमाशों ने लूट में असफल होने पर व्यापारी को गोली मार दी थी.

गोरखपुर: लूट के इरादे से व्‍यापारी को गोली मारकर हत्‍या करने वाले 8 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों ने लूट का असफल प्रयास किया था. इसके कुछ दिन बाद ही इसी गैंग ने मुखबिरी और रेकी के बाद एक ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम से कंपनी के ही ड्राइवर की मुखबीरी से 32 लाख की लूट लिए थे. इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. जिनकी पुलिस को तलाश है. पुलिस ने इनके पास से एक अवैध पिस्‍टल, चार तमंचा-कारतूस और लूट के रुपए से खरीदी गई आटो और बाइक भी बरामद किया है.

आठ आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर के पुलिस लाइन्‍स व्‍हाइट हाउस सभागार में डीआईजी/एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि क्राइम ब्रांच, चिलुआताल, पीपीगंज, रामगढ़ताल पुलिस और स्‍वाट टीम और स‍र्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्‍होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में लूट की घटना का अंजाम देने वाले फरेंदा की ओर जाने वाले हैं. इस सूचना पर पुलिस ने चिलुआताल के सिक्‍टौर रेलवे क्रासिंग के पास से 8 लुटेरों को गिरफ्तार किया.

लूट में असफल होने पर मुनीम को मार दी थी गोली

इन लुटेरों ने पूछताछ में कुबूल किया कि इनके गिरोह ने 31 दिसंबर को सिक्‍टौर रेलवे क्रासिंग के पास दोपहर में नौतनवां के एक व्‍यापारी को गोली मारने के बाद लूटने का असफल प्रयास किए थे. विरोध करने पर व्‍यापारी को गोली मार दी थी. घटना के बाद व्‍यापारी की मौत हो गई थी. लूट का प्रयास असफल होने पर वे लोग वहां से भाग गए थे. 9 जनवरी को तुलस्‍यान ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मनीष तुलस्‍यान के ड्राइवर आकाश गुप्‍ता की मुखबीरी पर गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में रुस्‍तमपुर के पास तुलस्‍यान ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम उपेन्‍द्र मिश्रा से 32 लाख रुपए लूट लिए थे. इन लुटेरों ने रुपए आपस में बांट लिए थे.

लूट के पैसों से बाइक और आटो खरीदा

आकाश गुप्‍ता ने इस रुपए से पल्‍सर बाइक और एक आटो खरीदा था. वहीं, मनोज चौहान ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार इस रुपए से बनवाई. जो रुपए बचे उसे अपने पास रख लिए. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्‍टल, चार तमंचा, छह कारतूस, चाकू, दो पल्‍सर, एक आपाचे, एक आटो, एक स्विफ्ट डिजायर और लूट का एक लाख 42 हजार रुपए बरामद किया है. हत्‍या और लूट के आरोप में पुलिस ने जिन आरोप‍ियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के मोहरीपुर के मनोज चौहान, आकाश गुप्‍ता, मनोज साहनी को गिरफ्तार किया है.

इसके अलावा पुलिस ने गोरखपुर के गीडा के देईपार के सर्वेश वर्मा, चिलुआताल के नकहा नंबर एक के सर्वेश वर्मा, चिलुआताल के मोहरीपुर के सुनील चौहान, गोरखनाथ थानाक्षेत्र के मिर्जापुर पचपेड़वा के रहने वाले सन्‍नी चौहान, बेलघाट सडौली के विकास पाठक के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 398, 504, 120बी के तहत चिलुआताल और आईपीसी की धारा 395 और 412 के तहत रामगढ़ताल थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है. पुलिस इनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने के साथ इनकी हिस्‍ट्रीशीट भी खोल रही है. इनके गैंग को पंजीकृत भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

राम मंदिर निर्माण: निधि समर्पण अभियान कल से होगा तेज, दान दाताओं ने खोले अपने खजाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget