एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण: निधि समर्पण अभियान कल से होगा तेज, दान दाताओं ने खोले अपने खजाने

राम मंदिर निर्माण को लेकर चंदा का अभियान तेज किया जा रहा है. कल से विहिप के कार्यकर्ता घर घर जाकर इस अभियान को और तेज करेंगे.

अयोध्या: राम मंदिर समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत लगातार राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग आ रहा है. मकर संक्रांति से शुरू हुए इस अभियान में सर्वप्रथम समर्पण निधि के लिए संपर्क संबंध की शुरुआत की गई. इसमें विशिष्ट जनों से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा गया था. अब तक अरबों रुपए का दान राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने समर्पित किया है. दान दाताओं ने अपने खजाने खोले हैं और ट्रस्ट के आह्वान पर संतों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशिष्ट जनों से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा था. जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में अरबों रुपए का दान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए आ चुका है. इस निधि का आकलन करना भी यहां से मुश्किल है क्योंकि देश की 46000 बैंक की शाखाओं में लगातार धन जमा किया जा रहा है.

एक से 15 फरवरी तक तेज होगा अभियान

अब 1 फरवरी से 15 फरवरी तक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता डोर टू डोर जाएंगे और 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन से दान एकत्रित करेंगे. राम मंदिर निर्माण के लिए निधि का समर्पण हर वर्ग के लोग कर सकें, इस लिहाज से इस अभियान को दूसरे चरण में चलाया जा रहा है.

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि कल से दूसरे चरण में समर्पण अभियान चलाया जाएगा. इसके अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता 1 फरवरी से 15 फरवरी तक समर्पण अभियान के लिए डोर टू डोर जाएंगे और 10,100 और 1000 रुपये के कूपन से हर वर्ग के व्यक्ति से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लेंगे. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी कल फैजाबाद के रिकाबगंज में इस अभियान की शुरुआत करेंगे. पूरे प्रदेश में यह अभियान कल व्यापक स्तर से चलाया जाएगा जो 15 फरवरी तक चलेगा. इस अभियान का मूल उद्देश्य होगा कि आर्थिक रूप से कमजोर आदमी भी राम मंदिर निर्माण के लिए अपना सहयोग दे सके.

15 जनवरी से शुरू हुआ था अभियान

निधि समर्पण अभियान की शुरुआत मकर संक्रांति 15 जनवरी से शुरू हुई है और अब तक इस अभियान के मद्देनजर प्रथम चरण में अभियान की शुरुआत संपर्क संबंधों के लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का आह्वान किया गया था. इसके मद्देनजर अयोध्या समेत पूरे देश में एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें संतों को निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी, इसके अंतर्गत अब तक अरबों रुपए रामलला के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग के रूप में आ चुका है.

भारतीय स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की 46 हजार से ज्यादा शाखाओं में लगातार राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत एकत्रित धन को जमा किया जा रहा है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक अभी यह कहना भी मुश्किल होगा कि रामलला के मंदिर निर्माण के लिए कितना धन आ चुका है. लगातार धन रामलला के मंदिर निर्माण के लिए राम भक्त दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

जालौन: जंगल में मिला युवक का कंकाल, पिता ने कपड़ों से की पहचान, जानें पुलिस ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget