एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, BMW कार लूटने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार 

व्यापारी से बीएमडब्ल्यू कार लूटने वाले तीन बदमाशों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. 

Noida Robbers Arrested: नोएडा की थाना सेक्टर 49 पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नोएडा के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास व्यापारी से बीएमडब्ल्यू लूटने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया है. पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी हुई बीएमडब्ल्यू कार और एक अन्य i20 कार बरामद की है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

शातिर किस्म के हैं बदमाश
तीनों आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं, जिन्हें नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है. पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने बीती 3 जुलाई को तड़के सुबह करीब 4 बजे व्यापारी अमनदीप के साथ सेक्टर 76 मेट्रो के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था. 

लूट को दिया अंजाम 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यापारी अपने दोस्त को उनके घर छोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे तभी सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन नाले के पास टॉयलेट करने के लिए उतरे. तभी सामने से कार सवार तीन बदमाशों ने पीड़ित पर बंदूक तान दी और बीएमडब्ल्यू कार लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में शुरू कर दी. पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अब आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके कब्जे से बीएमडब्ल्यू कार और i20 कार भी बरामद कर ली है.
 
पंजाब के रहने वाले हैं बदमाश 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों बदमाशों की पहचान फिरोजपुर पंजाब निवासी नितिन, संदीप और राहुल के रूप में हुई है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने फिरोजपुर के नामी बदमाश साजन माली पर गोली चलाई थी, जिसमें वो बच गया. तीनों गिरफ्तार बदमाशों को डर था कि साजन माली उनकी हत्या कर देगा, इसलिए इन्होंने उससे पहले साजन माली की हत्या का मंसूबा बनाया. इसके लिए इन्होंने गुरुग्राम से कार लूटकर साजन माली की हत्या की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. 

भेजे गए जेल 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों पहचाने ना जाएं इसके लिए दूसरी गाड़ी की तलाश में जुट गए. इसी दौरान 3 जुलाई की रात को इन्होंने बीएमडब्ल्यू से पीड़ित अमनदीप को सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास टॉयलेट करने के लिए उतरते देखा. इसके बाद इन्होंने अमनदीप के ऊपर बंदूक तान दी और बीएमडब्ल्यू लूटकर फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: 

गोरखपुर: सावन और बकरीद के त्‍योहार को लेकर प्रशासन सख्‍त, जारी किए गए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget