ग्रेटर नोएडा: मुठभेड़ में धरा गया 25 हजार का इनामी बदमाश आकिल, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गोलीबारी में बदमाश घायल भी हुआ है.

ग्रेटर नोएडा. यूपी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है. आए दिन पुलिस एनकाउंटर कर बदमाशों को दबोच रही है. दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को हुई इस मुठभेड़ में शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया. गोली उसके पैर में लगी है. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घायल बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया है.
बदमाश आकिल पर 25 हजार का इनाम पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ बीटा 2 इलाके में हुई है. घायल बदमाश का नाम आकिल है और उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था. पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश फरार होने में कामयाब रहा. उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है.
थाना बीटा-2 क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रूपये का इनामी वांछित शातिर अपराधी आकिल के पैर में लगी गोली घायल व गिरफ्तार, कब्जे से मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद @Uppolice pic.twitter.com/VhBhmMQ6T4
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) November 5, 2020
पुलिस ने बताया कि आकिल के खिलाफ लूटपाट के 8 मुकदमें दर्ज हैं. आकिल अपने साथियों के साथ लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है.
ये भी पढ़ें:
यूपी: अब अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की संपत्तियां यूपी सरकार की रडार पर, जल्द गरजेंगे बुलडोजर
मथुरा: कार में लिफ्ट देने के बहाने किशोरी के साथ गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























