एक्सप्लोरर

अजित सिंह हत्याकांड में शूटर संदीप उर्फ बाबा पुलिस के शिकंजे में आया, इस तरह दिया घटना को अंजाम

लखनऊ में बीते दिनों पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस वारदात में शामिल शूटर संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में हुए गैंगवार में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. लखनऊ पुलिस ने संदीप उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. साथी बंटी उर्फ मुस्तफा राजेश तोमर की पुलिस तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक राजेश तोमर माफिया डान सुनील राठी गैंग का मुख्य शूटर है.

कई वारदातों में शामिल रहा है संदीप उर्फ बाबा

लखनऊ क्राइम ब्रांच और विभूतिखण्ड पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में शामिल शूटर संदीप सिंह उर्फ बाबा को अम्बेडकरनगर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. कई हत्याकांड में शूटर संदीप शामिल रहा है. शूटर संदीप ने गिरधारी उर्फ डाक्टर उर्फ कन्हैया, रवि यादव, अंकुर उर्फ शिवेंद्र सिंह, राजेश तोमर उर्फ जय, बंटी उर्फ मुस्तफा ने मिलकर अजीत सिंह की ताबड़तोड़ कई गोलियां मारकर हत्या की थी. इसमे राजेश तोमर गोली से घायल हुआ था. घटना के वक्त गिरधारी और रवि यादव स्कूटी पर सवार थे, संदीप, शिवेंद्र, एक बाइक से और राजेश तोमर, और राजेश मुस्तफा अलग गाड़ी पर थे.

इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम

जेसीपी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि बुलेट प्रूफ गाड़ी में शूटरों ने अजित की गाड़ी का पीछा किया था. जब अजीत गाड़ी से नीचे सामान लेने उतरा तो सभी छह शूटरों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. घायल शूटर का इलाज अलकनंदा अपार्टमेंट में बाकी साथी शूटरों ने कराया था. अलकनंदा से फ्लैट नम्बर 1102 से पिस्टल, व 5 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए गए जो शूटर अंकुर ने रखवाए थे.

राठी गैंग के सक्रिय सदस्य है

जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने जानकारी देते हुये कहा कि, शूटर राजेश माफिया डॉन राठी गैंग का सक्रिय सदस्य है और कई हत्या और लूट की घटनाओं में शामिल रहा है. इस घटना की विवेचना की जा रही है और भी जो तथ्य सामने आएंगे उनको भी शामिल किया जाएगा. इस मामले पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम सामने आया था लेकिन गिरफ्तार संदीप उर्फ बाबा ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें.

दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिये प्रयागराज तैयार, 13 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget