एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी के गुर्गे जुगनू वालिया पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, पांच गाड़ियां और फ्लैट किये गये कुर्क

उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर लगातार शिंकजा कस रही है. इस कड़ी में माफिया मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे जुगनू वालिया पर लखनऊ पुलिस की सख्त कार्रवाई हुई है.

लखनऊ: मुख्तार अंसारी भले ही पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हो लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्तार के करीबियों पर कानूनी शिकंजा कसना जारी है. ऑपरेशन मुख्तार की जद में अब गाजीपुर, मऊ और वाराणसी के साथ-साथ लखनऊ में भी मुख्तार के गुर्गे आ रहे हैं. लखनऊ पुलिस ने मुख्तार के दम पर सूदखोरी और नशे के कारोबार में शामिल हरविंदर उर्फ जुगनू वालिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है. लखनऊ पुलिस ने जुगनू वालिया की पांच गाड़ियां और एक कीमती फ्लैट को ज़ब्त कर कुर्की की कार्रवाई शुरू की है. लखनऊ पुलिस जुगनू वालिया के छोटे भाई सोनू वालिया को जिला बदर कर चुकी है और अब जुगनू वालिया की जुटाई अन्य संपत्ति पर भी कार्रवाई करने जा रही है.

लखनऊ में जुगनू वालिया का आतंक

माफ़िया डॉन मुख्तार अंसारी के साथ गलबहियां करता यह हरविंदर उर्फ जुगनू वालिया है. हरविंदर उर्फ जुगनू वालिया लखनऊ के तमाम इलाकों में आतंक का नाम है. सूद पर दी रकम को वसूलने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, ब्याज पर ब्याज लगाने में माहिर जुगनू वालिया पर सिर्फ लखनऊ के तीन थानों आलमबाग, मानक नगर और हजरतगंज में 20 मुकदमे दर्ज हैं. गुंडा एक्ट से लेकर गैंगस्टर एक्ट तक. हत्या, हत्या का प्रयास के केस तक दर्ज कराए गए, कई बार जुगनू वालिया को जेल भी भेजा गया लेकिन मुख्तार अंसारी से करीबी के चलते जुगनू वालिया और खूंखार होता गया.

mukhtar-ansari फाइल फोटो

संपत्तियां कुर्क की गईं

लखनऊ पुलिस ने अब जुगनू वालिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. 2005 से लेकर 2020 के बीच में जुगनू वालिया की खरीदी गई चल अचल संपत्ति को जब्त कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आलमबाग थाने में खड़ी गाड़ियां और सरोजनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर का खरीदा गया फ्लैट ज़ब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि जुगनू वालिया सूदखोरी के धंधे के साथ-साथ नेपाल से नशीली दवाओं की तस्करी, विवादित जमीनों की खरीद फरोख्त का भी धंधा करता है.

पिछले साल व्यापारी की हत्या में हाथ

बीते साल 9 जनवरी 2019 को आलमबाग थाना क्षेत्र में ही हुई व्यापारी अमनप्रीत की हत्या भी जुगनू वालिया ने अपने शूटर राजू कालिया से करवाई थी. पुलिस ने जांच के बाद जुगनू वालिया समेत छह लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. आलमबाग में हिस्ट्री शीट नंबर 199 ए जुगनू वालिया के नाम पर है. गैंगस्टर एक्ट में जेल जाने के बाद जुगनू वालिया जमानत पर चल रहा है.

ये भी पढ़ें.

नोएडा में बिल्डिंग का हिस्सा गिरने की घटना में कंपनी मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget