एक्सप्लोरर

नोएडा में बिल्डिंग का हिस्सा गिरने की घटना में कंपनी मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

नोएडा में शुक्रवार को एक कंपनी का अगला हिस्सा गिरने से दो कर्मियों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. इस मामले में एक मृतक की पत्नी ने कंपनी मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है.

नोएडा: थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 11 के एफ -ब्लॉक में बीती रात को एक कंपनी का अगला हिस्सा गिरने की वजह से हुई दो लोगों की मौत के मामले में कंपनी के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है. इस मामले की विभिन्न स्तर से जांच की जा रही है.

पुलिस उपायुक्त (प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में सोलर पैनल बनाने वाली एक कंपनी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को कंपनी का अगला हिस्सा गिर गया, जिसमें चार मजदूर दब गए. एनडीआरएफ व दमकल विभाग ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. उन्हें एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने जयेंद्र ठाकुर व गोपी को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशू व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक की पत्नी ने मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया उन्होंने बताया कि जयेंद्र ठाकुर की पत्नी रेणु देवी की शिकायत पर कंपनी के मालिक आर.के. भारद्वाज के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज हुआ है. आरके भारद्वाज मनुवादी मोर्चा के संयोजक हैं.

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर सिंह को सौंपी है. जबकि नोएडा प्राधिकरण की तरफ से भी इस मामले की जांच की जा रही है. मृतक की पत्नी का आरोप है कि फैक्ट्री में अवैध रूप से निर्माण किया गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है.

ये भी पढ़ें

नोएडा: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी की इमारत का एक हिस्सा ढहा, हादसे में दो मजदूरों की मौत

बकरीद पर नहीं दी जाएगी लॉकडाउन में छूट, इलाहाबाद HC ने ये टिप्पणी करते हुए खारिज की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget