एक्सप्लोरर

PM नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की, दिए ये अहम निर्देश

पीएम मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और वासुकीताल क्षेत्र के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को भी नये रूप में विकसित करने के निर्देश दिये.

PM Narendra Modi Reviews Kedarnath Reconstruction Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केदारनाथ में जनभावनाओं के अनुरूप ईशानेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण, आस्था चौक पर 'ऊँ' (ओंकार) की प्रतिमा स्थापित करने व शंकराचार्य समाधि और शिव उद्यान के डिजाइन में संशोधन करने के निर्देश दिये. प्रधानमंत्री मोदी ने ये निर्देश शाम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए.

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और वासुकीताल क्षेत्र के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को भी नये रूप में विकसित करने के निर्देश दिये. समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारपुरी में फेज-दो के तहत 113.92 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री से समय देने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समय निर्धारण के संबंध में आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारपुरी एक नई, सुरक्षित व सुविधायुक्त धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में निर्मित हो रही है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया कि बदरीनाथ धाम को 'स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन' के रूप में विकसित करने के लिये प्रथम चरण के 245 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को शुरू करने के वास्ते 22 राजकीय भवनों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया जा चुका है जिससे अब कार्यों में तेजी आ सकेगी.

केदारनाथ पुनर्निर्माण के प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं- मुख्य सचिव

प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस एस सन्धु ने प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं जिसमें टेंपल प्लाजा, एराइवल प्लाजा, मन्दाकिनी एवं सरस्वती नदी पर सुरक्षा दीवार का निर्माण, पांच घाटों का निर्माण, पांच अतिथिगृहों और तीन ध्यान गुफाओं का निर्माण शामिल है. उन्होंने बताया कि आदि शंकराचार्य की गुफा का निर्माण कार्य और द्वितीय चरण में 113.92 करोड़ रूपये के 13 कार्य चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Flood in Gorakhpur: बाढ़ प्रभावित 21 गांवों में लगाई गई नाव, निचले इलाकों में घुसा पानी, दहशत में लोग

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, स्वतंत्रता सेनानियों से की थी तालिबानी आतंकियों की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget