एक्सप्लोरर

Moradabad Crime: पीएम मोदी के 'मन की बात' सुनने आए बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई, प्रधान पर फायरिंग का भी आरोप

UP News: कार्यक्रम में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनाया गया. उसके बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम था. कार्यक्रम के दौरान दबंग प्रधान पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है.

UP Crime News: मुरादाबाद में मन की बात कार्यक्रम के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. मंच पर बैठने को लेकर बीजेपी नेता और दबंग प्रधान आमने सामने आ गए. आरोप है कि साथियों के साथ ग्राम प्रधान ने बीजेपी नेता की पिटाई कर दी. बीजेपी नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रधान समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना कुंदरकी थाना इलाके की बगरुआ गांव की है.

'मन की बात' कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के लिए सरकारी प्राइमरी स्कूल में मंच सजाया गया था. मन की बात का लाइव प्रसारण देखने के लिए पंडाल में सोफे और कुर्सियां भी लगाई गई थीं. मन की बात का प्रसारण दिखाने के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी आयोजन रखा गया था.

कार्यक्रम में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे थे. कार्यक्रम के मंच पर बीजेपी कार्यकर्ता जीशान का बैठना प्रधान वकार यूनुस को पसंद नहीं आया. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता को मंच से नीचे उतारकर पिटाई कर दी. प्रधान के साथियों पर भी घटना में शामिल होने का आरोप है. मारपीट के बाद जीशान पर ग्राम प्रधान ने रायफल से फायरिंग कर दी.

दबंग प्रधान समेत नौ साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गनीमत रही कि जीशान को गोली नहीं लगी. मारपीट में घायल बीजेपी कार्यकर्ता को कार्यक्रम में आए लोगों ने किसी तरह बचाया. बीजेपी मंडल अध्यक्ष देव दत्त दिवाकर का कहना है कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम और विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रोग्राम में गए थे.

कार्यक्रम में पहले हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना. उसके बाद मंच की ओर आगे बढ़ने पर कुर्सी पर बैठे ग्राम प्रधान ने मेरे साथ बदतमीजी की. उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ने हमें मंच पर भी नहीं चढ़ने दिया. ग्राम प्रधान ने कहा कि तुम्हारी औकात नहीं है हमारे बराबर में बैठने की.

हमने जवाब दिया कि मंच से नीचे बैठकर कार्यक्रम सुन लेंगे. उन्होंने इसके बावजूद मेरे खिलाफ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री जीशान को भी पीटा गया. जीशान को गाली गलौज के साथ जान से मारने की कोशिश की गई.

पुलिस प्रशासन और सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद थे. बीजेपी जिला महासचिव चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दबंग ग्राम प्रधान ने मंच पर बैठने को लेकर पहले तो हमारे मंडल अध्यक्ष के साथ बदतमीजी की और फिर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता को बुरी तरह घायल कर दिया.

उन्होंने बताया कि 10-15 लोग जिला मंत्री को मारते पीटते हुए और घसीटते हुए बाहर तक ले गए. आरोपी ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी के समर्थक बताए जाते हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. 

Happy New Year 2024: नए साल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी का मथुरा दौरा, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget