एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 'यूपी में विकास देखकर परिवारवादियों की नींद हराम हो जाती है', पीएम मोदी का सपा पर निशाना

UP Election: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाराजगंज में एक विशाल रैली को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर जोरदार हमला बोला और उन्होंने घोर परिवारवादी बताया.

Modi Rally in Maharajganj: महाराजगंज जनपद की पांच विधानसभा सीटों पर छठे चरण में आगामी 3 मार्च को मतदान (Voting In Maharajganj) होना है. चुनावी प्रचार के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को महाराज गंज में विशाल रैली को संबोधित किया और सपा-बसपा (SP-BSP) पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने पूर्व सरकारों को विकास विरोधी बताते हुए बीजेपी की सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बीजेपी को एक बार फिर से भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की.

पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दो सालों से तेजी से बदलती दुनिया की स्थिति सब देख रहे हैं. पूरी दुनिया कई चुनौतियों से गुजर रही है. इस हालात से कोई भी अछूता नहीं रह सकता. ऐसी स्थिति में भारत का ताकतवर होने की सबसे ज्यादा जरुरत है. खेती से लेकर सेना तक, समंदर से स्पेस तक भारत को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनना होगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है. इसलिए जनता का वोट भारत को ताकतवर बनाने के लिए भी है. 

विरोधियों पर साधा निशाना

इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर तमाम विरोधी पार्टियों पर हमला बोलते हुए उन्हें घोर परिवारवादी बताया और कहा कि उनकी सरकारों ने लोगों को जानबूझकर वंचित रखा. उन लोगों ने कोई भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम नहीं किया. पूर्वांचल को सड़कों से वंचित रखा. इन लोगों की नीतियों की वजह से क्षेत्र की चीनी मिले बंद हो गई. किसानों की हालत बदतर होती गई. आज महाराजगंज कुशीनगर और पूर्वांचल के साथ पूरा उत्तर प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ा है. इससे परिवारवादियों की नींद हराम हो जाती है. उनको बुरा लगता है कि पूर्वांचल कैसे आगे बढ़ रहा है. पूर्वांचल को जात पात में उलझाकर खुद यूपी का विकास रोकना चाहते हैं. 

Sarkari Naukri Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पंजाब तक, इन राज्यों में निकली हैं बंपर भर्तियां, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तारीख 


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नेपाल बॉर्डर पर सड़कों का जाल बिछ रहा है, मुख्य सड़कें फोरलेन व हाईवे में बदली जा रही है. कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने के बाद से इस पूरे इलाके में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. सीमा क्षेत्र से सटे आखिरी गावों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज नाम से एक विशेष योजना बनाई गई है और इसके लिए धन का भी प्रावधान किया है इस योजना के माध्यम से सीमावर्ती गांवों को ताकत देने का काम किया जाएगा. 

ये भी पढें-

PM Modi बोले- बलिया से मेरा भावुक रिश्‍ता, यहीं पर मैंने माताओं-बहनों की जिंदगी बदलने...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget