एक्सप्लोरर

''देश की दिशा तय करनेवाला है ये चुनाव, महामिलवाटी लोगों को जनता ने खारिज कर दिया''

कुशीनगर में पीएम मोदी ने चुनावी रैली में जमकर विरोधियों को घेरा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन और विपक्ष के घोटालों पर जमकर शब्द बाण चलाएं।

कुशीनगर, एबीपी गंगा।लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में हैं। सभी दल तूफानी प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर और देवरिया जनसभा को संबोधित किया। देवरिया में उन्होंने विपक्ष पर वार किया।  रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह चुनाव 21वीं सदी में भारत की स्थिति तय करनेवाला है। देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी के समर्थन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अबतक पांच चरण को चुनाव हो चुके हैं, अब छठे चरण में भी जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि आपकी मजबूत सरकार ने गरीब सवर्ण के लिए 10 फीसद आरक्षण दिया। स्पेस में मजबूती दिखाई। आतंक की लडाई को सीमा पार ले कर गई। घर में घुस कर मारा गया। आतंकवादियों को जब घर में घुस कर मारा गया तो आपको गर्व हुआ कि नहीं। माथा चौड़ा हुआ कि नहीं। मिठाई खाने का मन किया कि नहीं। देश में एक बुलंद सरकार देने का मन लोगों ने बना लिया है। मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि लोगों ने महामिलावट को इसलिए नकार दिया है क्योंकि लोगों ने पांच साल मजबूत फैसले लेने वाली सरकार देखी है। कानून बनाकर हमने भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाया है। संपत्ति देश में हो या विदेश में हो, उसे जब्त करने का कानून इस चौकीदार ने बनाया है।

इससे पहले कुशीनगर में उन्होंने हमले की शुरुआत करते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति करनेवाले और चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुये लोगों से सावधान रहना होगा। मोदी ने कहा हमारे देश की संस्कृति, आस्था का प्रचार प्रसार हो, हमें इस पर मजबूती से लगना चाहिए।

वंशवाद फैलाने वाले संस्कृति क्या जानें, उन्हें अपने परिवार के आगे राष्ट्र के नायकों की कोई परवाह नहीं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ''वंशवाद की बेल पकड़कर ये लोग अब इतना ऊपर चढ़ चुके हैं कि गरीब को तुच्छ मानते हैं, गंदगी साफ करने वालों को तुच्छ मानते हैं''।

उन्होंने कुंभ के दौरान सफाई कर्मियों के पैर धोने का जिक्र करते हुए कहा कि ''मैं गरीबी में पैदा हुआ, गरीबी में बड़ा हुआ और कुंभ के मेले में गरीब का पैर धोकर, सफाई कर्मचारी का पैर धोकर खुद को धन्य मानता हूं।

घोटालों पर विपक्ष को घेरा

मोदी ने विरोधियों पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि जब इन्हें मौका मिला तो इन लोगों ने कोयला घोटाला कर दिया। जब इन लोगों को मौका मिला तो इन लोगों ने बिजली में भी घोटाला कर दिया। जब इन्हें मौका मिला, तो इन लोगों ने अपने लिए लाखों-करोड़ों के बंगले बना लिए। उन्होंने कहा कि ''मैं गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा, पांच साल से देश का प्रधानमंत्री हूं, और मेरा बही खाता भी देश के सामने है''।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget