एक्सप्लोरर

कुंभ मेले में होगी अनोखी पहल, बचे हुये खाद्य तेलों से बनेगा बायोडीजल, पढ़ें ये रिपोर्ट

हरिद्वार में इस साल कुंभ मेले का आयोजन होना है. ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर मेला प्रशासन ने एक योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इसके तहत दुकानों में बचे हुये खाद्य तेलों से बायोडीजल बनाया जाएगा.

हरिद्वार: हरिद्वार कुम्भ मेले को स्वस्थ और सुरक्षित कुम्भ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसके लिए हरिद्वार में दुकानों में इस्तेमाल होने के बाद खाद्य तेल से बायो डीजल बनाने की योजना बनाई गई है. योजना की सफलता के लिए शुक्रवार को आर्य नगर स्थित एक होटल में कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा गोष्ठी व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमे कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और इस कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर विधिवत उद्घाटन किया.

व्यापारियों को मिलेगा पैसा

हरिद्वार में खाने-पीने की दुकानों से बचे खाद्य तेल से बायोडीजल बनाया जाएगा. हरिद्वार के व्यापारियों को इसका पूरा प्रोसीजर समझाया गया. मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा अध्यात्म और उत्सव के रंग स्वच्छ, एवं सुरक्षित खाद्य के संग के इस नारे को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. इस्तेमाल किए गए तेल से बायोडीजल बनाने की अच्छी योजना है. इस योजना से ना सिर्फ अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा बल्कि इंडस्ट्री यूज और व्यापारियों को उसका पैसा ही मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह अच्छा मौका है इसे सिर्फ कुंभ मेले से ही जोड़ कर ना देखा जाए बल्कि यह योजना पूरे देश के लिए लाभकारी है.

विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम

बचे हुए तेल से बायोडीजल बनाने के विषय में लीड ऑफिसर आशीष भार्गव ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हरिद्वार में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए एक विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम बनाया गया है. 25 व्यापारियों पर एक प्रशिक्षित व्यापारी की नियुक्ति की जाएगी. वहीं, एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा जिसमें हरिद्वार के व्यापारियों को जोड़ा जाएगा. इस ग्रुप में व्यापारी अपने यहां बचे हुए तेल की जानकारी देंगे और विभाग एवं उस पर उनके प्रतिष्ठान पर जाकर उनसे 25 रुपये किलो के हिसाब से बचा हुआ तेल खरीदेगा. यहां से तेल टैंकरों में भरकर सीधा राजस्थान के रेवाड़ी पहुंचाया जाएगा जहां इसका रिफाइन कर इसका बायोडीजल बनाया जाएगा.

कई बीमारियों पर होगा नियंत्रण

हरिद्वार में दुकानों में इस्तेमाल होने के बाद खाद्य तेल से बायो डीजल बनाने की योजना काफी कारगर नजर आ रही है, क्योंकि इस योजना से जुड़ने के लिए हरिद्वार के तमाम व्यापारी भी उत्साहित नजर आए और इस योजना के माध्यम से लोगों को अच्छे खाद्य पदार्थ भी खाने को मिलेगा, जिससे कई प्रकार की बीमारियां भी खत्म होगी.

ये भी पढ़ें.

ठगी के लिए अपने ही जिस्म का करता था सौदा, साइबर क्राइम का ये तरीका जानकर दंग रह जाएंगे आप

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget