एक्सप्लोरर

Pitthoragarh Army Bharti: पिथौरागढ़ सेना भर्ती ने बेरोजगारी को किया उजागर, देशभर से 25 हजार से अधिक युवा ले चुके हिस्सा

Pitthoragarh News: पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना की भर्ती ने देश में व्याप्त बेरोजगारी की स्थिति को उजागर कर दिया है. इस भर्ती रैली में अब तक देशभर से 25,000 से अधिक युवा हिस्सा ले चुके हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना की भर्ती ने देश में व्याप्त बेरोजगारी की स्थिति को उजागर कर दिया है. 12 से 27 नवंबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में अब तक देशभर से 25,000 से अधिक युवा हिस्सा ले चुके हैं. इनमें बड़ी संख्या में ऐसे स्नातक और परास्नातक युवा भी शामिल हैं, जिनके लिए यह भर्ती उनकी योग्यता से नीचे स्तर की है.

पिथौरागढ़ मिलिट्री स्टेशन पर आयोजित इस भर्ती रैली में सेना के विभिन्न पदों के लिए उत्तराखंड के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से हजारों युवा भाग ले रहे हैं. मध्य कमान के जोन-2 के अंतर्गत आने वाले इन राज्यों से 20 नवंबर को अकेले उत्तर प्रदेश से 20,000 से अधिक युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया. अगले सप्ताह के भीतर यह संख्या और बढ़ने का अनुमान है.

बेरोजगारी की झलक
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल और इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है. इसके बावजूद स्नातक और परास्नातक युवा भी रोजगार पाने की उम्मीद में लंबी कतारों में खड़े हैं. बिजनौर, उत्तर प्रदेश के विवेक कुमार, जिन्होंने बीए किया है, बताते हैं, “बेरोजगारी की वजह से मजबूरी में प्रादेशिक सेना में भर्ती होने के लिए आना पड़ा. मेरे गांव से भी कई साथी आए हैं, जो सभी ग्रेजुएट हैं.” बिहार के भोजपुर जिले से आए कृष्ण कांत गुप्ता, जो बीएससी कर चुके हैं, कहते हैं, मैं एथलीट हूं और अब तक 18 बार सेना की भर्तियों में हिस्सा ले चुका हूं. संघर्ष जारी है.

भर्ती के पद और योग्यता
इन्फैंट्री बटालियन (टीए) कुमाऊं, 153 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) डोगरा, और 151 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) जाट के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है. इसमें 88 पदों पर सैनिक (जीडी), 11 पदों पर सैनिक (क्लर्क), 6 पदों पर सैनिक (कुक), 1 पद पर सैनिक (स्पेशल कुक), 5 पदों पर सैनिक (नाई), 3 पदों पर सैनिक (स्वच्छक), 1 पद पर सैनिक (कारपेंटर), और 2 पदों पर सैनिक (मसालची) शामिल हैं. भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है, लेकिन युवाओं की मजबूरी उन्हें इन पदों के लिए प्रयास करने पर मजबूर कर रही है.

पिथौरागढ़ की इस भर्ती रैली में युवाओं की भारी भीड़ बताती है कि देश में रोजगार की समस्या कितनी गंभीर है. हर रोज सुबह 5 बजे से शुरू हो रही यह रैली सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए तो सकारात्मक है, लेकिन यह बेरोजगारी के बढ़ते संकट का भी प्रतीक है.  यह भर्ती रैली केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि देश के युवाओं की दशा और दिशा का आईना है. रोजगार के नए अवसर पैदा करना और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप काम देना सरकार और समाज दोनों की प्राथमिकता होनी चाहिए.

ये भी पढे़ं: यूपी: स्मारक घोटाला मामले में मोहिन्दर सिंह नहीं कर रहे जांच में सहयोग, पूर्व IAS दे रहे चकमा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget