एक्सप्लोरर

Pilibhit: पीलीभीत में करोड़ों के नशीले पदार्थ के साथ तीन तस्कर अरेस्ट, ढाबे पर हो रही थी खरीद-फरोख्त

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे करोड़ों की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं. तस्करी का सारा काम ये तीनों एक ढाबे पर किया करते थे.

UP News: यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) में पुलिस ने छापेमारी के दौरान ढाबा संचालक सहित तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहित अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं. यह घटना थाना गजरौला क्षेत्र की है.

ढाबे के नाम पर चल रहा था यह धंधा

थाना गजरौला क्षेत्र में मौजूद ढाबे पर आरोपी  जसवीर अपने साथी जसविंदर सिंह और सुखवीर उर्फ सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर अवैध तमंचा और कारतूस बेचता था. इसके साथ-साथ ही तीनों मादक पदार्थों की भी खरीद-फरोख्त करते थे. जिनपर स्थानीय पुलिस की नजर थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस  टीम ने ढाबे पर छापेमारी कर मौके से सात अवैध तमंचा और 46 कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा लगभग 1650 ग्राम डोडा और 1245 ग्राम अफीम भी जब्त की गई है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में अभी इनके संपर्क से जुड़े लोगों की पुलिस तलाश कर कार्रवाई में जुटी हुई है.

Raebareli: रायबरेली में पेशी खत्म कराने के लिए पेशकार ने मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

मादक पदार्थ के साथ बेचते थे तमंचा

अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया के आरोपी ढाबा संचालक जसवीर सिंह अपने साथियों जसविंदर सिंह और सुखवीर सिंह के साथ मिलकर ढाबे पर मादक पदार्थों के साथ अवैध तमंचा बेचा करता था. मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम और पुलिस फोर्स ने छापेमारी की. मौके से सात तमंचा, 46 कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किया गया है. इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ पहले से ही अवैध तमंचा बनाकर बेचने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें -

Azamgarh: जल्द होगी आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का विस्तार, नए प्लेटफॉर्म को लेकर सांसद निरहुआ ने ADRM से की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget