एक्सप्लोरर

Raebareli: रायबरेली में पेशी खत्म कराने के लिए पेशकार ने मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए एक पेशकार को गिरफ्तार किया है. पेशकार ने एक व्यक्ति को पेशी से बचाने के एवज में तीन हजार रुपये मांगे थे.

UP News: रायबरेली (Raebareli) में  एंटी करप्शन (Anti-Corruption) टीम ने एसडीएम के पेशकार को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और मिल एरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया. बछरावां के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि पेशकार ने एक मामले में उसकी पेशी खत्म कराने के एवज में घूस मांगी थी.  मामला सदर तहसील का है.

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से डरे विभाग के कर्मचारी

सदर तहसील में एसडीएम के पेशकार अमित मौर्य की शिकायत बछरावां निवासी गया प्रसाद ने एंटी करप्शन टीम से की थी.आरोप लगाया गया था कि धारा 151 के एक मुकदमे को खत्म करने के लिए पेशकार ने तीन हजार रुपये की मांग की थी. जिनकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर इम्तियाज वारसी ने पेशकार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. पेशकार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के होश उड़ गए. 

Noida Twin Tower Demolition: गिराने से पहले सेल्फी स्पॉट बना सुपरटेक ट्विन टावर, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग

पेशकार को पकड़कर पहुंचाया गया थाने

एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर इम्तियाज वारसी का कहना है कि 22 अगस्त को एक शिकायतकर्ता भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय में आए थे. उन्होंने एंटी करप्शन के एसपी को लिखित शिकायत दी थी. उन्होंने शिकायत की थी कि इनका चालान 251 सीआरपीसी के तहत किया गया था. उसमें पेशी चल रही थी. एसडीएम सदर के यहां उनकी आज पेशी थी. उन्होंने पेशकार से कहा था कि इसे खत्म करवा दीजिए, तो पेशकार ने इसके बदले में तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी. उनसे कहा गया कि 27 अगस्त के बाद आपको नहीं आना पड़ेगा. उसी शिकायत पर पेशकार को तीन हजार रुपए लेते पकड़ा गया है. पेशकार को थाने में ले जाकर उचित कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Prayagraj News: प्रयागराज में पुलिस पर दबंगों ने किया पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल, कुर्सियां भी तोड़ीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget