एक्सप्लोरर

पीलीभीत: ऑनलाइन क्लास में बिजली की समस्या ने छात्र-छात्राओं को किया परेशान, अधूरी रह जाती है पढ़ाई

बिजली के खराब शेड्यूल के चलते बच्चों की पढ़ाई ठप हो जाती है. जैसे ही छात्र-छत्राएं अपना बैग लेकर टीवी पर चल रही ऑनलाइन क्लास लेने बैठते हैं, उसके कुछ देर बाद ही बिजली चली जाती है.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शासन के निर्देश पर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दूरदर्शन और स्वंतत्र प्रवाह चैनल के माध्यम से भारतीय चैनलों के प्रसारण द्वारा टीवी पर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है. लेकिन, पीलीभीत के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली की दिक्कत के चलते छात्र-छत्राओं को क्लास लेने में दिक्कत आ रही है.

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की समस्या को लेकर DIOS से बात की तो उनका कहना है कि हमारे सभी विद्यालयों में ड्रॉप बॉक्स लगवाकर शिक्षकों की तरफ से समस्याओं का निदान किया जा रहा है. छात्र-छत्राओं का कहना है कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर भी आई पीडीएफ कई बार समझने में नहीं आती और कुछ चीजें बिना शिक्षक के अधूरी ही रह जाती हैं.

बिजली के खराब शेड्यूल के चलते बच्चों की पढ़ाई ठप हो जाती है. बच्चे 10 बजने का इंतजार करते हैं, फिर जैसे ही छात्र-छत्राएं अपना बैग लेकर टीवी पर चल रही ऑनलाइन क्लास लेने बैठते हैं, उसके कुछ देर बाद ही बिजली चली जाती है, जिससे ऑनलाइन क्लास की पढ़ाई अधूरी रह जाती है. बिजली जाने के बाद कोई अपना बैग समेटता नजर आता है तो कोई कॉपी से हवा करते हुए दिखाई देता है.

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रो में स्कूलों की पढ़ाई बाधित होने को लेकर स्कूल कॉलेजो में शिकायतों पट्टिकाएं लगाकर जिला विद्यालय निरीक्षक शिक्षकों के माध्यम से छात्रों की सहायता की बात कर रहे हैं. छात्रों का कहना हैं कि कई वर्ग के लोग मजदूरी कर अपने बच्चों को महंगा फोन दिलवाकर उनकी ऑनलाइन क्लास की पढाई करवा रहे हैं. लेकिन कभी-कभी रिचार्ज खत्म होने की वजह से दिक्कत आ जाती है.

पीलीभीत: ऑनलाइन क्लास में बिजली की समस्या ने छात्र-छात्राओं को किया परेशान, अधूरी रह जाती है पढ़ाई

सबसे ज्यादा ऑनलाइन क्लास से होने वाली पढ़ाई का नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों के इलाकों में पढ़ रहे बच्चों को रहा है. वजह है पीलीभीत में खुले में रखे ट्रांसफार्मर का बार-बार खराब हो जाना. खराब शेड्यूल के कारण चरमराई बिजली व्यवस्था का खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ रहा है. खराब बिजली व्यवस्था को लेकर छात्र-छत्राओं का कहना है कि बिजली विभाग अमीरों पर रहम और गरीबों पर सितम कर रहा है. जगह-जगह खुले में ट्रांसफार्मर होने से फॉल्ट तो हो ही रहा है, घरों से लेकर फैक्ट्रियों में बिजली चोरी कर ओवरलोड की समस्या से भी बिजली का शेड्यूल खराब है.

यह भी पढ़ें:

यूपी सरकार ने प्राइमरी शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय तबादलों को दी मंजूरी, 54 हजार टीचर्स को मिलेगा ट्रांसफर का लाभ

भाजपा की नीतियों से त्रस्त है जनता, कोरोना किट की खरीद में हुआ महाघोटाला: अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget