एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में कर्मचारियों को दी गई कीटनाशकों के छिड़काव की किट, मिशन मोड पर चल रहा है स्वच्छता अभियान

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की है. प्रयागराज में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल की मौजूदगी में कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई कई कर्मचारियों को साइकिल और कीटनाशकों के छिड़काव की किट दी गई.

प्रयागराज. देश एक तरफ कोरोना की महामारी से जूझ रहा है तो वहीं बारिश की वजह से होने वाली सीजनल बीमारियों ने भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. लोगों को संक्रमण और बीमारी से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सजग नजर आ रही है. बुधवार को सीएम योगी आदित्यानाथ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की. लखनऊ में इस अभियान की शुरुआत खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने की तो वहीं संगम नगरी प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने इस अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

केशरी देवी पटेल ने की शुरुआत प्रयागराज में चंद्रशेखर आजाद पार्क के बाहर हुए कार्यक्रम में कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई. इस मौके पर मच्छरों और मक्खियों के साथ ही दूसरी वजहों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए टीमों का गठन किया गया. कई कर्मचारियों को साइकिल और कीटनाशकों के छिड़काव की किट दी गई. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुए कार्यक्रम की शुरुआत फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने की.

हर नागरिक की होगी मेडिकल स्‍क्रीनिंग गौरतलब है कि सीएम योगी ने बुधवार को 'संचारी रोग नियंत्रण अभियान' की शुरुआत करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार से मेरठ मण्‍डल के छह जिलों मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत में विशेष अभियान शुरू हो रहा है. बाकी 17 मण्‍डलों में यह पांच से 15 जुलाई के बीच चलाया जाएगा. इस अभियान में हम हर नागरिक की मेडिकल स्‍क्रीनिंग की जाएगी.

यूपी: प्रयागराज में कर्मचारियों को दी गई कीटनाशकों के छिड़काव की किट, मिशन मोड पर चल रहा है स्वच्छता अभियान

मिशन मोड पर चले स्वच्छता अभियान बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में मिशन मोड पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे. सीएम योगी अधिकारियों के साथ अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा था कि कोरोना संक्रमण का उपचार, बचाव ही है. इसलिए कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर स्तर पर पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी जरूरी है. सीएम योगी ने कहा था कि अन्य रोगों की तरह कोविड-19 को रोकने में भी स्वच्छता की बड़ी भूमिका है. यही वजह है कि स्वच्छता अभियान को मिशन मोड पर चलाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें:

मायावती की अपील, कहा- कोरोना प्रकोप तक जारी रखी जाए 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना'

यूपी: अनलॉक-2 में स्कूल 31 जुलाई तक बंद, मेरठ मंडल में रात आठ से सुबह छह तक कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget