एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पौढ़ी गढ़वाल में मुस्लिम युवक पिटाई मामला, तीनों आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित अभी भी खौफ में

Pauri Garhwal News:रिजवान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के छुटमलपुर गांव के निवासी है और रेलवे में ब्लगर गाड़ी चलाता है. उसने बताया कि वह बद्रीनाथ धारा देवी मार्ग पर चाय पीने रुका था.

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में 15 अगस्त को एक मुस्लिम व्यक्ति रिजवान अहमद के साथ मारपीट और धार्मिक नारे लगवाने की कोशिश का मामला सामने आया है. यह घटना राकेश लाल की चाय की दुकान पर शाम करीब 4 बजे हुई, जब तीन नशे में धुत युवकों मुकेश भट्ट (श्यामपुर, ऋषिकेश), मनीष बिष्ट (फरसू डूंगरीपंथ, श्रीनगर), और नवीन भंडारी (कोटधार, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी) ने रिजवान से ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने का दबाव डाला.

रिजवान के इनकार करने पर आरोपियों ने उनकी दाढ़ी खींची, गाली-गलौज की, और मारपीट शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

सहारनपुर का रहने वाला है रिजवान

जानकारी के मुताबिक रिजवान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के छुटमलपुर गांव के निवासी है और रेलवे में ब्लगर गाड़ी चलाता है. उसने बताया कि वह बद्रीनाथ धारा देवी मार्ग पर चाय पीने रुका था. तभी आरोपियों ने न केवल उस पर हमला किया, बल्कि उनकी दाढ़ी खींचकर अपमानित किया और वीडियो बनाया. रिजवान ने दुकान के पिछले हिस्से से भागकर अपनी जान बचाई.

उसने यह भी दावा किया कि उसी दिन सहारनपुर के एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपियों ने धमकाया और नारे लगवाने की कोशिश की थी.

वायरल वीडियो में साफ़ धमकी

वायरल वीडियो में साफ सुनाई देता है कि एक आरोपी कहता है “तुझे जय श्री राम कहना होगा,” जबकि दूसरा धमकी देता है, “नारा नहीं लगाया तो हलाल कर देंगे. इस घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं उकसाईं.

तीनों आरोपियों को भेजा जेल

श्रीनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली श्रीनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 115(2), 196, 299(A), 351(2), और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया. क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

रिजवान पुलिस कार्रवाई से नाखुश

रिजवान ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि आरोपियों पर और सख्त धाराएं लगनी चाहिए थीं, क्योंकि उन्हें भविष्य में अपने काम पर लौटने में डर लग रहा है. सपा विधायक उमर अली खान ने रिजवान से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना ने सामाजिक सौहार्द पर सवाल उठाए हैं, और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget