एक्सप्लोरर

UP Politics: संसद की सुरक्षा में सेंध के बाद बढ़ेगी यूपी विधानसभा की सुरक्षा, विजिटर पास समेत हुए ये बड़े फैसले

Parliament Security Breach Update: संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक के बाद अब यूपी विधानसभा की सुरक्षा को लेकर भी कड़े प्रावधान किए जा रहे हैं. स्पीकर ने कहा कि हम इसे अपग्रेड करते रहेंगे.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक होने के बाद अब यूपी विधान भवन भी अपनी सुरक्षा को लेकर नए सिरे से समीक्षा कर रहा है. दिल्ली में संसद में सुरक्षा को लेकर के हुई चूक विजिटर पास के माध्यम से हुई थी. दोनों युवक सांसद से मिले पास के जरिए वहां तक पहुंचे थे. इसके बाद यूपी विधानसभा में भी लोगों को सदन में पहुंचने के लिए बनने वाले पास अब जांच के बाद ही बनेंगे. 

हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए विजिटर पास बनाए जाने की व्यवस्था बनी रहेगी और पुख्ता जांच के बाद विजिटर पास बनाए जाएंगे. यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि विधान भवन में पहले से ही अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक के लिए अलग-अलग सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. हमारी सुरक्षा व्यवस्था पहले से मजबूत है और हम लगातार इसको अपग्रेड करते रहते हैं. हमारे पास पर्याप्त सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं. वहीं आधुनिक उपकरणों में स्कैनर, मेटल डिटेक्टर जैसी व्यवस्थाएं भी हमारे पास हैं. 

यूपी विधानसभा की सुरक्षा भी बढ़ाई गई

स्पीकर ने कहा कि विधान भवन में उन्हीं गाड़ियों की एंट्री होती है जिनपर विधानसभा का पास है और गाड़ियों को भी पूरी तरीके से चेक करके ही अंदर भेजा जाता है. हालांकि उन्होंने कहा कि किसी तरीके की कोई रोक अलग से नहीं लगाई जाएगी. सब कुछ सामान्य रूप में चलता रहेगा, लेकिन सुरक्षा का घेरा बड़ा कर दिया जाएगा जिससे पर्याप्त जांच होने के बाद ही लोग अंदर आ सके. 

स्पीकर ने क्या कहा?

सतीश महाना ने कहा कि सदन की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और उसकी सुरक्षा के लिए जो भी करना होगा उसे निश्चित तौर पर किया जाएगा. सतीश महाना ने कहा कि उन्होंने 25 से अधिक देशों की संसद और विधान भवन देखे हैं और वहां पर भी विजिटर के आने जाने पर कोई पाबंदी नहीं रहती है. विजिटर आ जा सकते हैं पर सही जांच पड़ताल के बाद आए यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है और वह हम करेंगे.

Parliament Security Breach: 'विदा लेने का समय आ गया...', सागर शर्मा के घर से मिली डायरी, अब खुलेंगे सारे राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget