एक्सप्लोरर

PM मोदी दे सकते हैं इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात, पंतनगर में तैयारियां तेज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यक्रम को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है.पीएमओ और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे कार्य की समीक्षा की जा रही हैं.

Uttarakhand News: पंतनगर एयरपोर्ट को ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की घोषणा 2020 में की गई थी. तब से एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यक्रम को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है, विस्तारीकरण की जद्द में आएं बिल्डिंग को ध्वस्त किया जा रहा हैं. पीएमओ और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे कार्य की समीक्षा की जा रही हैं, चर्चाएं हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखड़ की रजत जयंती के अवसर पर एयरपोर्ट का भूमि कर प्रदेश को सौगात देंगे.

कुमाऊं मंडल में ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के बाद कुमाऊं मंडल के साथ साथ रामपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे यूपी के जनपदों में विकास की नई संभावनाएं उत्पन्न होगी.

2020 में ग्रीन फील्ड बनाने की हुई थी घोषणा

उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट को मोदी सरकार 2.0 ने ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की घोषणा 2020 में की थीं. तब से ही एयरपोर्ट के विस्तारिकरण से लेकर उसकी जद्द में आएं भवनों के शिफ्टिकरण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में भवनों के शिफ्टिकरण को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है, जिसमें भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से तेज़ी दिखाई जा रही हैं उससे ये अनुमान लगाया जा रहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर एयरपोर्ट का भूमिपूजन कर विस्तारीकरण की नींव रखेंगे. प्रदेश सरकार ने 804 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया है, इसके लिए सरकार ने 188 करोड़ रुपए मुआवजा दिया गया है. अधिगृहित की गई भूमि में से 524 एकड़ भूमि को भारतीय विमानपत्तन अथारिटी को हस्तांतरित की जा चुकी है. इसमें से 103 एकड़ जमीन को एनएचएआई को आवंटित की जा चुकी है. एनएचएआई प्रशासन ने सड़क के शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है.

इन विभागों से किया हैं भूमि का अधिग्रहण.

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के लिए राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग से 36 एकड़, सिडकुल से 46 एकड़, कृषि विभाग से 59.57 एकड़, पंतनगर विवि से 591 एकड़, लैंड कैटेगरी 56.40 एकड़ और बीज विकास निगम से 14.74 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है. अब तक कुल 804 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, इसमें से 524 एकड़ भूमि को भारतीय विमानपत्तन अथारिटी को हस्तांतरित कर दी गई है.

एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद ये सुविधाएं मिलेंगी

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के बाद पार्किंग, संचार उपकरण, नाइट लैंडिंग, कार्गो, टर्मिनल भवन, बिजनेस लाउंज, चिकित्सा सुविधा, सहायता डेस्क, एटीएम करेंसी एक्सचेंज,वाई फाई, चार्जिंग प्वाइंट, कैफे, इमिग्रेशन,कस्टम, चेक इन, बोर्डिंग, सुरक्षा, किड्स प्ले एरिया और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी.

 

ये हैं मुख्य बिंदु:

  • पंतनगर एयरपोर्ट के पास वर्तमान में 269 एकड़ भूमि हैं.
  • एयरपोर्ट के पास 1372 मीटर लम्बा रनवे हैं.
  • एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के 2012 से चल रही है तैयारी.
  • सरकार ने 804 एकड़ भूमि पर अधिग्रहण किया है.
  • 524 एकड़ भूमि को भारतीय विमानपत्तन अथारिटी को हस्तांतरित कर दीं.
  • 188 करोड़ का मुआवजा वितरित किया.
  • 103 एकड़ भूमि एनएचएआई को आवंटित की.
  • पर्यटकों की संख्या होगा इजाफा.

बढ़ेगा पर्यटन

एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के बाद उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के नैनीताल भीमताल कैंची धाम अल्मोड़ा बागेश्वर पिथौरागढ़ के पर्यटक स्थानों पर आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा. इसके साथ ही कुमाऊं मंडल के पहाड़ी, मैदानी इलाकों के साथ साथ यूपी के रामपुर, बरेली, मुरादाबाद और पीलीभीत जनपद में कारोबार को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में सहायक होगा.

काम तेजी लायी गयी

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के कार्य को तेजी से किया जा रहा है. एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले भवनों को ध्वस्त करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं.

(उधमसिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट )

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget