एक्सप्लोरर

CAA लागू होने के बाद खुशी मनाते हुए सीमा हैदर ने बांटे रसगुल्ले, जानें क्या कहा?

Seema Hiader On CAA: केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से नागरिकता संशोधन अधिनियम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. अब इस पर पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का प्रतिक्रिया सामने आई है.

Citizenship Amendment Act: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने सोमवार (11 मार्च) को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इससे भारत के तीन मुस्लिम-बहुल पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) के गैर-मुस्लिम और धार्मिक तौर  पर पीड़ित लोगों के लिए भारतीय नागरिक बनने का रास्ता साफ हो गया. वहीं अब पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने देश में सीएए लागू होने पर प्रतिक्रिया दी है. सीमा हैदर सीएए लागू होने पर खुशी मना रही हैं और उन्होंने रसगुल्ला भी बांटे हैं.

केंद्र सरकार की तरफ से सीएए लागू करने की घोषणा के बाद सीमा हैदर, वह पाकिस्तानी महिला जो ऑनलाइन गेम के जरिए मिले एक व्यक्ति सचिन से शादी करने के लिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी, ने यूपी के नोएडा में अपने परिवार के साथ जश्न मना रही है. सीमा ने कहा, हम बहुत खुश हैं, ''हम भारत सरकार को बधाई देते हैं. पीएम मोदी ने जो वादा किया था वह पूरा किया है.'' सीमा हैदर भले ही वह सीएए की प्रत्यक्ष लाभार्थी नहीं होंगी, लेकिन उन्होंने खुब जश्न मनाया है. उनको इसका इसलिए लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि वह एक मुस्लिम हैं और सीएए में मुस्लिम शामिल नहीं हैं. 

सीमा हैदर को नहीं मिलेगा सीएए का फादया? 

सीमा हैदर ने भले ही जश्न मनाया है लेकिन उनको इसका फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि वह एक मुस्लिम हैं और 2014 के बाद भारत आई हैं. क्योंकि सीएए कानून बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश करने वाले हिंदुओं, जैनों, ईसाइयों, सिखों, बौद्धों और पारसियों को यहां पांच वर्ष निवास करने के बाद भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान करता है.

सीएए का नोटिफिकेशन जारी

देश में आज से सीएए का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस अधिसूचना के साथ ही देश में सीएए आज से लागू हो गया है. इससे भारत के तीन पड़ोसी मुल्कों के अल्पसंख्यकों को भारत आने पर नागरिकता देने का प्रावधान है. इसमें मुस्लिम शामिल नहीं हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सीएए को लागू करने के लिए पोर्टल तैयार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवेदन करने वालों को वो साल बताना होगा, जब उन्होंने दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था.

ये भी पढ़ें: CAA लागू होने पर यूपी हज समिति का बयान भी हुआ जारी, जानें- क्या बोले मोहसिन रजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget