एक्सप्लोरर

Aligarh: एएमयू के मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध हुई ऑक्सीजन, लिक्विड ऑक्सजीन का टैंकर पहुंचा

अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत अब दूर हो गई है. यहां लिक्विड ऑक्सजीन का टैंकर पहुंचने के बाद क़ॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सीजन की किल्लत पैदा होने के बाद बुधवार दोपहर इसकी आपूर्ति हो गई.

पिछले चार दिनों से नहीं मिला था एक भी सिलिंडर

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बुधवार को एजेंसी को बताया "अस्पताल को पिछले चार दिनों से एक भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिला है और अब हम अपने लिक्विड ऑक्सीजन उत्पादन के तीन संयंत्रों पर पूरी तरह निर्भर हैं. उनमें से दो में ऑक्सीजन बनाने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति का इंतजार है." हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि दोपहर बाद अस्पताल को एक ट्रक लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई. अब अस्पताल को और 48 घंटे के लिए अपने दो ऑक्सीजन प्लांट चलाने के वास्ते जरूरी सामग्री मिल गई है.

273 मरीज भर्ती

सिद्दीकी ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 273 ऐसे मरीज भर्ती हैं जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता है. उनमें से 63 कोविड-19 संक्रमित हैं और 140 में इस संक्रमण के लक्षण मौजूद हैं. बाकी बचे 70 मरीज गैर कोविड मरीज भी गंभीर हालत में भर्ती हैं और उन्हें भी आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन दी जा रही है.

सिद्दीकी ने बताया कि तीसरा ऑक्सीजन प्लांट विश्वविद्यालय के पुराने भवन में स्थित है जहां चौबीसों घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है. इस बीच, एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने बुधवार को कहा कि विश्वविद्यालय अगले 30 दिन में एक नया ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगा. यह नया प्लांट ऑक्सीजन सिलिंडर को रिफिल करने का काम भी करेगा.

सांसद ने सीएम योगी से बात की

इधर, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफोन पर बात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि बोकारो से ऑक्सीजन लदे ट्रक रवाना हो चुके हैं जिनसे अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा किया जाएगा. सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि ऑक्सीजन की किल्लत को जल्द खत्म कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

बलिया में लापरवाही, बिना नमूना लिये दे दी कोरोना की जांच रिपोर्ट, सीएमओ से की शिकायत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget