एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में प्रदर्शन के दौरान अलग दिखे सपा-कांग्रेस, SP विधायक बोले- 'ये गठबंधन का धरना नहीं'

Opposition MPs Suspended: सपा मुख्यालय से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना दिया.

Opposition MPs Suspended Protest: संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में शुक्रवार को यूपी में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान मुरादाबाद में विपक्षी दलों में मतभेद नजर आए. इंडिया गठबंधन के आह्वान पर सभी दलों द्वारा जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया. हालांकि, मुरादाबाद में ये विपक्षी राजनीतिक पार्टियां एक मंच पर नहीं आई. 

मुरादाबाद में सबसे पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. फिर उसके बाद सपा के विधायक कमाल अख्तर, हाजी नासिर कुरैशी और मोहम्मद फहीम इरफान ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ज्ञापन दिया. सपा नेताओं ने साफ कहा कि ये धरना प्रदर्शन इंडिया गठबंधन का नहीं था. 

"ये कोई गठबंधन का धरना नहीं"

पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में कांठ विधानसभा से सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया था, ये कोई गठबंधन का धरना नहीं था. वहीं उपराष्ट्रपति की मिमिक्री मामले में उन्होंने कहा कि विदेशों में तो ऐसा अक्सर होता रहता है, और यहां पीएम मोदी, मुलायम सिंह यादव सहित बड़े नेताओं की और सुपरस्टारों की दुनिया नकल करती है, इसमें क्या ये तो एक टेलेंट है. अगर उन्हें बुरा लगा है तो सांसद को अकेले बुला कर कह सकते थे.  

यूपी कांग्रेस ने क्या कुछ कहा?

वहीं यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी सरकार द्वारा 146 सांसदों को निलंबित करना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर कुठाराघात है. संविधान विरोधी यह सरकार विपक्ष की आवाज खामोश करने के लिए रोज ही षड्यंत्र करती रहती है. आज शासन के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी प्रदर्शन किया. 

कांग्रेस ने आगे कहा कि इसी क्रम में यूपी की राजधानी लखनऊ और अन्य जगहों पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इंडिया गठबंधन इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है.  

ये भी पढ़ें- 

Poonch Terrorist Attack: आतंकी हमले में कानपुर का लाल शहीद, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, 50 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget