एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल-आजम की मुलाकात पर गरमाई सियासत, ओम प्रकाश राजभर, सुरेश खन्ना समेत कई नेताओं ने कही ये बात

UP Politics: सीतापुर की जेल में आजम खान से शिवपाल यादव की मुलाकात के बाद यूपी की सियासत गर्मा गई. इस मुलाकात को लेकर प्रदेश के कई बड़े राजनेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

UP Politics: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने शुक्रवार को आजम खान (Azam Khan) से जेल में मुलाकात की. शिवपाल और आजम की मुलाकात करीब एक-सवा एक घंटे तक चली. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराजगी के बीच शिवपाल-आजम की मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. यही नहीं राजनीतिक दलों में भी इसे लेकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna), संजय निषाद (संजय निषाद) और महान दल के नेता केशव देव समेत समेत सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने इस पर प्रतिक्रिया दी.   

संजय निषाद ने साधा निशाना

कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने शिवपाल यादव और आजम खान की मुलाकात पर निशाना साधा और कहा शिवपाल यादव को जेल में बंद आजम खान से मिलने नहीं जाना चाहिए, क्योंकि जेल में वो बंद होता है जिसने अपराध किया होता है और आजम खान लंबे समय से जेल में निरुद्ध है. अगर अपराध ना किया होता तो अब तक उनको जमानत मिल गई होती. लेकिन गलत तरीके से जमानत पाने के लिए कागज बनवाने में देर होती है तभी अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है. साथ ही उन्होंने सपा पर निशाना साधा और कहा कि मुलायम सिंह यादव के समय ही इस पार्टी में समाजवाद नहीं था. असली समाजवाद तो मोदी और योगी के नेतृत्व में देखने को मिल रहा है.

सुरेश खन्ना ने कही ये बात
महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि शिवपाल सिंह अगर गठबंधन की मीटिंग में शामिल हुए, तो मैं उस मीटिंग में नहीं जाऊंगा. मेरे नेता अखिलेश यादव हैं. कल ओमप्रकाश राजभर ने साथ बैठने के लिए फोन किया था, शिवपाल सिंह अब बीजेपी के संपर्क में हैं. वहीं संसदीय कार्य मंत्री और सुरेश खन्ना ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में किसी को भी कहीं जाने की और किसी से भी मिलने की आजादी है इस पर किसी तरह की रोक नहीं है, किसी के बोलने पर भी कोई रोक नहीं है

शिवपाल-आजम की मुलाकात पर बोले ओपी राजभर
इस बारे में जब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव की मुलाकात महज एक औपचारिकता है. उन्होंने ये भी कहा कि तीसरे मोर्चे की आग सुलग रही है. आज देश और प्रदेश में महंगाई लोगों का बजट बिगाड़ रही है. लोकसभा चुनाव सपा और भाजपा के बीच होगा. बाकि कोई पार्टी दूर दूर तक मैदान में नही है. ओमप्रकाश राजभर ने साफ तौर पर कहा कि हम अखिलेश यादव के साथ हैं हम किसी दूसरे के साथ नहीं जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में अवैध अतिक्रमण पर दौड़ा बुलडोजर, ग्राम समाज की 3 बीघा जमीन खाली कराई

Loudspeaker Row: सीएम योगी के आदेश के बाद गोरक्षपीठ में कम हुई लाउड्स्पीकर की आवाज, धीमी आवाज में होगा मंत्रोच्चार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget