एक्सप्लोरर

Electricity theft: झारखंड में बिजली चोरी रोकने के लिए होगी 'ऑनलाइन पहरेदारी', जरूर पढ़ लें ये खबर

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) में बिजली चोरी (Electricity theft) रोकने के लिए सरकार बड़े स्कर पर काम कर रही है.  स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर पहले ही काम शुरू किया जा चुका है.

Electricity theft in Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) में बिजली चोरी (Electricity theft) रोकने के लिए 'ऑनलाइन पहरेदारी' का सिस्टम विकसित किया जा रहा है. इस सिस्टम के लागू होने के बाद कंट्रोल रूम में बैठकर ही यह आसानी से पता लगा लिया जाएगा कि किस स्थान पर किस व्यक्ति द्वारा बिजली की चोरी की जा रही है. केंद्र सरकार (Central Government) ने ऑनलाइन निगरानी की इस परियोजना के लिए झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को हरी झंडी दे दी है.

स्मार्ट मीटर लगाने की है योजना
जेबीवीएनएल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की इस महत्वपूर्ण परियोजना को जमीन पर उतारने पर होने वाले खर्च का आकलन किया जा रहा है. बताया गया कि इस परियोजना के तहत बिजली डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों पर एक विशेष मीटर लगाया जाएगा, जिसके जरिए कुल विद्युत खपत, बिजली की क्षति और चोरी की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जा सकेगी. पूरे डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम की मॉनिटरिंग के लिए विशेष सर्वर रहेगा, जहां पल-पल बिजली खपत का पता चलता रहेगा. निगम ने बिजली वितरण और खपत की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर पहले ही काम शुरू कर दिया है. स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को भी सहूलियत होगी और वो मोबाइल की तरह प्री-पेड स्कीम के तहत बिजली का उपभोग कर सकेंगे.

लाइन लॉस के चलते हो रहा है बड़ा नुकसान 
झारखंड बिजली वितरण निगम को राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाली बिजली चोरी से हर महीने करोड़ों की चपत लग रही है. निगम राज्य में बिजली आपूर्ति के लिए हर महीने 500 करोड़ से ज्यादा की रकम सप्लाई कंपनियों को चुकाता है, लेकिन इसके एवज में हर माह साढ़े तीन से चार सौ करोड़ ही राजस्व प्राप्त होता है. बिजली वितरण निगम को बिजली चोरी के अलावा अलग-अलग कारणों से होने वाले लाइन लॉस के चलते बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है. इस समय पूरे झारखंड में लाइन लॉस लगभग 35 प्रतिशत है. निगम का लक्ष्य इसे घटाकर 10 प्रतिशत करने का है. इसके लिए अंडरग्राउंड केबलिंग, एबी केबलिंग आदि का काम चल रहा है.

बिजली चोरी करने वालों से वसूला गया था जुर्माना 
राज्य में बिजली चोरी के सर्वाधिक मामले राज्य के बड़े शहरों रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो में सामने आते हैं. निगम द्वारा चोरी के खिलाफ लगातार अभियान के बावजूद इसपर रोक नहीं लग पा रही है. विगत 21 सितंबर को राज्य में बिजली चोरी के खिलाफ 4291 स्थानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें 1040 स्थानों पर चोरी पकड़ी गयी थी. बिजली चोरी करने वालों पर एक दिन में 188.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. 

ये भी पढ़ें: 

Ind vs NZ T20: 19 नवंबर को रांची में होगी भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, जानें- कितने का है सबसे कम रेट वाला टिकट

Giridih Chhath Puja: मातम में बदला छठ का उत्साह, नहाने के दौरान नदी में डूबने से 3 बच्चियां समेत 4 की हुई मौत  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget