मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा फरार
पुलिस थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एनएच 58 पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर फायिरंग कर दी और फरार हो गए.

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. देर रात हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां भी चली हैं. पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. हालांकि, इस दौरान उसका साथी बदमाश फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस अब फिलहाल फरार बदमाश की तलाश कर रही है.
एक बदमाश घायल, दूसरा फरार पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ बोगावोली गांव के जंगल में हुई है. दरअसल, पुलिस थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एनएच 58 पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर फायिरंग कर दी और फरार हो गए. वहीं, पीछा कर रही पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया. पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. फरार बदमाश को पकड़ने के लिए जंगलों में कांबिंग की गई, मगर तब तक बदमाश दूर निकल चुका था.
दोहरे हत्याकांड का आरोपी है बदमाश घायल बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी नरेन्द्र के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र पर थाना नई मंडी कोतवाली में दोहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने नरेंद्र पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस ने फरार बदमाश को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है.
ये भी पढ़ें:























