एक्सप्लोरर

Noida: नोएडा पुलिस ने 100 से ज्यादा खोए स्मार्टफोन असली मालिकों को लौटाए, लोगों के खिले चेहरे

Noida News: लोगों के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो या बस में और सुबह-शाम टहलते समय भी मोबाइल गिर जाते है या कहीं छूट जाते थे. इसको लेकर सेंट्रल नोएडा जोन के सभी थानों में गुमशुदगी दर्ज थी.

नोएडा पुलिस ने एक बार फिर भरोसे की मिसाल पेश की है. शहर की सेंट्रल सर्विलांस सेल और फेस-2 थाने की पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत 100 से ज्यादा खोए हुए स्मार्टफोन उनके असली मालिकों तक पहुंचाए हैं. ये सभी मोबाइल डिवाइसेज लोगों के ऑटो, बस, मेट्रो या पब्लिक प्लेस में गिरने या छूटने के बाद गायब हो गए थे.

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने सर्विलांस पर लगाकर 100 लोगों को उनके खोए हुए फोन को आज वापस किए हैं. डीसीपी ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल शैव्या गोयल की निगरानी में सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व थाना फेस 2 नोएडा पुलिस ने गुम हुए विभिन्न ब्रांड्स के 100 महंगे स्मार्टफोन को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया.

अचानक गिर जाते थे मोबाइल

उन्होने  बताया कि लोगों के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो या बस में और सुबह-शाम टहलते समय भी मोबाइल गिर जाते हैं या कहीं छूट जाते थे. इसको लेकर सेंट्रल नोएडा जोन के सभी थानों में गुमशुदगी दर्ज थी. इस पर कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइलों को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है.

पुलिस ने इन सभी फोन के गुम होने के पीछे कई जगहों को और कई कारणों को चिह्नित किया है. कुछ फोन ऐसे हैं, जो भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी व फलों की मंडियों व साप्ताहिक बाजारों में सामान खरीदते समय नीचे झुकने, बैठने व धक्‍का-मुक्की में गिर गए थे.

यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइल

कुछ मोबाइल ऐसे भी हैं, जो यात्रा के दौरान मोबाइल ऑटो, टेक्सी, बस व मेट्रो में छूट गए थे, इसके अलावा कुछ फोन ऐसे भी हैं, जो लोगों द्वारा बाइक चलाते समय ब्रेकर आने पर जेब से निकल कर गिर गए थे. कुछ मोबाइल ऐसे भी हैं, जो ई-रिक्शा में यात्रा करते समय ब्रेकर आने पर लोगों की जेब से गिर गए थे.

कुछ मोबाइल ऐसे भी हैं, जो खुले में काम करने वाले कारीगरों के काम समाप्त करने के बाद वही काम के दौरान छूट गए थे. ऐसे ही कुछ मोबाइल सार्वजनिक पार्क में खेलने के दौरान, व्यायाम करने के दौरान छूट गये थे.

अन्य वजहों में कुछ मोबाइल ऐसे हैं, जो शादियो, मन्दिरों, मस्जिदों, चर्च व गुरुद्वारों में छूट गये थे और कुछ मोबाइल ऐसे हैं, जो बच्चो द्वारा गेम खेलते समय कहीं छोड़ दिए गए थे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget