एक्सप्लोरर

Jewar Airport Code: नोएडा के जेवर हवाई अड्डे को IATA ने दिया कोडनेम, जानिए दुनिया में किस नाम से पुकारा जाएगा

Jewar Airport News: नोएडा के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को IATA ने तीन अक्षरों वाला कोडनेम दे दिया है. दुनियाभर में अब नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को DXN नाम से जाना जाएगा.

Jewar Airport Code: उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को विमानन कंपनियों की वैश्विक संस्था IATA ने तीन अक्षरों वाले कोडनेम का आवंटन कर दिया है. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने जेवर में बन रहे नोएडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तीन अक्षरों वाला कोड 'डीएक्सएन' (DXN) दिया है. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के ओर से कोडनेम मिलने के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब अंतरराष्ट्रीय विमानन मानचित्र में जगह मिल गई है

जानकारी के अनुसार लगभग 300 एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाला इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन किसी हवाई अड्डे की स्पेशल पहचान को सुनिश्चित करने के लिए तीन अक्षरों का कोडनेम जारी करती है. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन वैश्विक हवाई यातायात का लगभग 83 प्रतिशत हिस्सा कवर करती है. यह दुनियाभर के हवाईअड्डों की पहचान को आसान बनाने के लिए कोडनेम प्रसारित करती है.

2024 के अंत तक एयरपोर्ट बनकर होगा तैयार

हवाईअड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने हवाईअड्डे को कोडनेम मिलने पर इसे एयरपोर्ट के परिचालन की दिशा में मील का पत्थर बताया है. उनका कहना है कि एयरपोर्ट को कोडनेम मिलने से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ग्राहकों की ओर एक कदम आगे बढ़ गया है. उनका कहना है कि 2024 के अंत तक एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा और यहां से विदेशों के लिए उड़ान भरी जा सकेगी.

5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में हो रहा निर्माण

क्रिस्टोफ श्नेलमैन के अनुसार भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) दुनिया के सबसे बड़े शहरी समूहों में से एक है, जो की दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हकदार था. फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दो हवाई अड्डे हैं. जिनमें दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और हिंडन एयरपोर्ट शामिल हैं. फिलहाल हिंडन में अभी कुछ घरेलू उड़ानों का संचालन होता है. वहीं नोएडा हवाई अड्डे के पूरा होने पर यह देश के सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन सकता है. जिसका निर्माण 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में चार चरणों में हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Crime: मुरादाबाद में बहनोई ने करवाई साले की हत्या, पूछताछ में पुलिस को बताई ये वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न राम के हुए, न कृष्ण के...', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
'न राम के हुए, न कृष्ण के...', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
बेंगलुरु में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR पर भड़के बृजभूषण सिंह, जानें क्या कहा?
बेंगलुरु में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR पर भड़के बृजभूषण सिंह, जानें क्या कहा?
शिक्षक दिवस पर सपा का ‘PDA पाठशाला’ अभियान, 75 जिलों में चला कार्यक्रम
शिक्षक दिवस पर सपा का ‘PDA पाठशाला’ अभियान, 75 जिलों में चला कार्यक्रम
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के अवधेश प्रसाद, BJP को घेरा
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के अवधेश प्रसाद, BJP को घेरा

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget