एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में फ्लैट खरीदारों के लिए आई राहत भरी खबर, जान लें काम की बात

Noaida प्राधिकरण ने फ्लैट खरीदारों को राहत देने के लिए कुछ बड़े फैसले लिए हैं. अब यहां भी डीडीए की तर्ज पर प्राधिकरण आवंटन करेगा और बिल्डरों से पैसा वसूला जाएगा.

Noida Authority New Announcement: नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने फ्लैट खरीदारों के लिए एक राहत भरी खबर का ऐलान किया है. दरअसल कैग रिपोर्ट (CAG) में उठाई गई आपत्ति के बाद नोएडा में फ्लैट खरीदार और बिल्डरों के बीच हुए विवाद और जमीन आवंटन के घोटालों को देखते हुए प्राधिकरण ने बड़े बदलाव किए हैं. इससे फ्लैट खरीदारों को काफी राहत मिलेगी. इन बदलावों से प्रोजेक्ट तय समय में पूरे होंगे और खरीदार ठगी से भी बच सकेंगे. प्राधिकरण द्वारा लागू की गई नई नीति के अनुसार बिल्डर को अब ग्रुप हाउसिंग के भूखंड के आवंटन के बाद 90 दिन में शत-प्रतिशत भुगतान करना होगा और हर तीन माह में होने वाले काम का ब्योरा भी प्राधिकरण को देना होगा.

DDA की तर्ज पर बिल्डरों से वसूला जाएगा पैसा

जानकारी के अनुसार प्राधिकरण ने तय किया है कि दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की तर्ज पर प्राधिकरण आवंटन करेगा और बिल्डरों से पैसा वसूला जाएगा. नोएडा प्राधिकरण में जमीन आवंटन में हुए घोटालों को लेकर कैग ने भी आपत्ति उठाते हुए इसमें तीस हजार करोड़ से अधिक का घोटाला होने की रिपोर्ट शासन को दी थी. इसके साथ ही कैग ने सिफारिश की थी कि आवंटन नीति को बदलना चाहिए. इसके बाद प्राधिकरण ने आवंटन नीति में बदलाव किए हैं और गुरुवार को बोर्ड बैठक में भी मुहर लग चुकी है. सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटन के लिए प्रस्तावित योजना को बिल्डर और खरीदार के अनुकूल बनाया गया है. कंसोटियम मेंबर को अधिभोग लेने तक शत-प्रतिशत अंशधारिता बनाना अनिवार्य होगा.

भूखंड आवंटन पर प्रीमियम के मद में देय सभी राशि एकमुश्त आवंटन की तिथि से 90 दिन के अंदर जमा करानी होगी. आवंटन के बाद भूखंड का उपविभाजन और समामेलन अनुमन्य नहीं होगा और आवंटी को बायर्स के नाम, फ्लैट संख्या, एस्क्रो एकाउंट में डाले जाने वाली राशि की रिपोर्ट हर तीन माह में प्राधिकरण को देनी होगी. औद्योगिक एवं संस्थागत आईटी, आईटीईएस के भूखंड को ई नीलामी से आवंटित किया जाएगा.

Bobby Kataria News: एक बार फिर मुश्किल में फंसे यूट्यूबर बॉबी कटारिया, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR

इतने खरीदारों को अब तक नहीं मिला घर

कैग रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप हाउसिंग के नाम पर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में जमकर धांधलेबाजी हुई है और इसे घर बुक कराने वाले खरीदार झेल रहे हैं. 11 साल पहले घर बुक कराने वाले 57 हजार 308 फ्लैट खरीदार ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक घर नहीं मिला. रिपोर्ट के अनुसार 2005-06 से 2017-18 तक ग्रुप हाउसिंग के भूखंड नोएडा प्राधिकरण ने आवंटित किए. इनमें 28 योजनाएं लाई गई और 24 में आवंटन किए.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वासियों को घर बैठे मिलेंगी ये पांच सुविधाएं, नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget