एक्सप्लोरर

Noida: 81 साल के मशहूर चित्रकार ने सात साल तक किया नाबालिग से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा के मशहूर चित्रकार ने अपने ही घर में रहने वाली एक किशोरी का पिछले सात साल से यौन शोषण किया. बच्ची की उम्र जब 10 साल की थी तब आरोपी उसे ले कर आया था और अब वह 17 साल की हो गई है.

UP: नोएडा में रहने वाले एक मशहूर चित्रकार ने अपने ही घर में रहने वाली एक किशोरी का पिछले सात साल से यौन शोषण किया. बच्ची की उम्र जब 10 साल की थी तब आरोपी उसे ले कर आया था और अब वह 17 साल की हो गई है. इन सात सालों तक आरोपी बच्ची के साथ रेप कर रहा था. इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था. इसके बाद पीड़िता ने नोएडा सेक्टर 46 में रहने वाले 81 साल के आरोपी के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

10 साल की उम्र से कर रहा है रेप
सेक्टर 39 में थाना मामला दर्ज करवाने आई किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ तब लेकर आया था जब उसकी उम्र 10 साल थी. आरोपी ने उसके पिता से कहा था कि वह उसका लालन-पालन करेगा और यह कह कर उसे अपने साथ लेकर नोएडा आ गया और उसके बाद  उसका यौन शोषण करता रहा. वह जब भी इसका विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था.

UP Panchayat Jobs: यूपी में पंचायत सहायक के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

इलाहाबाद का रहने वाला है आरोपी
दरअसल, आरोपी मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला है उसका नाम मौरिस राइडर है. ईसाई धर्म अपनाने से पहले वह हिंदू था. उसकी उम्र 81 साल है. वह नोएडा में 22 साल पहले आया था. इस मामले में नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया की आरोपी सात साल पहले बच्ची को लेकर आया था और तब से उसका यौन शोषण कर रहा है. इतना ही नहीं वो बच्ची की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी करता था. वहीं इस मामले में बच्ची ने बताया की आरोपी दवाइयां खा कर उसके साथ शोषण करता था.

पीड़िता ने पुलिस को सुनाया ऑडियो
नोएडा सेक्टर 39 थाने में जब 17 वर्षीय किशोरी यह मामला ले कर पहुंची तब पुलिस इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रही थी कि एक 81 वर्षीय आदमी ने बच्ची का शोषण किया. उसके बाद बच्ची ने पुलिस को ऑडियो  सौंपी जिसे सुन कर पुलिस को विश्वास हुआ की बच्ची के साथ वाकई में यौन शोषण हुआ है. वहीं किशोरी ने भी पुलिस को बताया की उसे पता था पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं होगा इसलिए वो रिकॉर्डिंग साथ लाई थी.

यह भी पढ़ें-

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget