एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में नयी स्टार्टअप नीति से एमएसएमई को पांच लाख रुपये तक की मार्केटिंग सहायता

एमएसएमई सेक्टर को लेकर केंद्र सरकार ने काफी घोषणाएं की हैं. यूपी सरकार ने भी इस सेक्टर के लिये स्टार्टअप नीति तैयार की है. इसके तहत तमाम उद्यमियों को सरकार हर संभव मदद करेगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को नयी 'स्टार्ट अप नीति 2020' के तहत पांच लाख रूपये तक की मार्केटिंग सहायता मिलेगी. अपर मुख्य सचिव (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि नयी स्टार्ट अप नीति 2020 अधिसूचित की गयी है. नीति जल्द लागू होगी, जिसमें पूरे प्रदेश में स्टार्ट अप और इन्क्यूबेशन सेंटर (उद्भवन केन्द्र) को बडे पैमाने पर प्रोत्साहन दिया जाएगा. नयी नीति के तहत एमएसएमई के लिए पांच लाख रूपये तक की विपणन (मार्केटिंग) सहायता मिलेगी.

उद्योग चेंबर पीएचडीसीसीआई (पीएचडी चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आलोक कुमार चेंबर के उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित 'कोविड—19 के दौरान एमएसएमई के भविष्य परिवर्तित में सूचना प्रोद्योगिकी की भूमिका' विषय पर वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

कुमार ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग नये स्टार्ट अप और एमएसएमई के वेंचर कैपिटल फंडिंग (वित्तपोषण) में मदद के लिए सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक)के साथ मिलकर कार्य कर रहा है.

इन दिनों सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाते हुए अपर मुख्य सचिव (एमएसएम, खादी एवं ग्रामेद्योग) नवनीत सहगल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से लगभग सभी जिला उद्योग केन्द्र आनलाइन हैं और एमएसएमई द्वारा जिला उद्योग केन्द्र को प्रपत्र भरकर आनलाइन देने के बाद 72 घंटे में ही सुविधाएं मिलती हैं.

उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के सर्वोत्तम उपयोग से एमएसएमई देश को 'नये भारत' में परिवर्तित कर देगा और इससे भारत वैश्विक आर्थिक प्रतिस्पर्धा में एक प्रमुख देश बन जाएगा.

चेंबर के महासचिव (सेकेट्री जनरल) सौरभ सान्याल ने कहा कि चेंबर के सदस्यों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक है और इनमें से 70 फीसदी एमएसएमई हैं.

उन्होंने कहा कि चेंबर भारत को औद्योगीकरण एवं निवेश के तरजीही एवं आदर्श गंतव्य बनाने के लिए इन उद्योगों की बेहतरी के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है. सान्याल ने संकट के समय में उद्योगों को पुनर्जीवित करने के उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget