एक्सप्लोरर

बदायूं गैंगरेप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, FIR में देरी पर यूपी पुलिस से मांगा जवाब

महिला आयोग ने पूछा कि एफआईआर दर्ज करने में इतनी देरी क्यों हुई. इसके अलावा महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीआईजी को चिट्ठी भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की.

लखनऊ. बदायूं गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या के मामले में महिला आयोग ने यूपी पुलिस से सवाल किया है. महिला आयोग ने पूछा कि एफआईआर दर्ज करने में इतनी देरी क्यों हुई. इसके अलावा महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीआईजी को चिट्ठी भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. पीड़ित परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की.

पीड़ित परिजनों को सहायता राशि का एलान उधर, इस मामले के बाद पीड़ित परिजनों के लिए सहायता राशि का एलान किया गया है. जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने बताया पीड़िता के परिजनों को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा.

क्या है मामला गौरतलब है कि उघैती थाना इलाके के एक गांव में महिला का शव संदिग्थ हालत में मिला है. बताया जा रहा कि यहां एक मंदिर में महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ गैंगरेप किया गया था. उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी पार्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके अलावा, शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं और कई हड्डियों को तोड़ा गया है.

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार पुलिस ने मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है. मामले में एसएसपी ने कार्रवाई कर लापरवाह थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. फरार आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई है.

ये भी पढ़ें:

बदायूं गैंगरेप: बीजेपी पर बरसीं प्रियंका गांधी, महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है

गाजियाबाद: मुरादनगर हादसे के तीन दिन बाद जागा प्रशासन, श्मशान घाट का हिस्सा सील

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget