एक्सप्लोरर

UP News: नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता बने यूसुफ, मस्जिद में पढ़ी नमाज, मुस्लिम लड़की से दूसरी शादी की चर्चा

Hamirpur Naib Tehsildar: मस्जिद के मुअज्जिन ने अधिकारियों को ये जानकारी थी कि एक अज्ञात शख्स दो दिनों से नमाज पढ़ने आ रहा है और खुद को नायब तहसीलदार बता रहा है.

Naib Tehsildar Religion Change: यूपी के हमीरपुर जिले में नायब तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) के धर्म परिवर्तन करने की चर्चा हो रही है. इस बीच नायब तहसीलदार की मस्जिद में नमाज पढ़ने का फोटो वायरल हो रहा है. शादीशुदा नायब तहसीलदार के मुस्लिम लड़की से दूसरी शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन की चर्चा चल रही है. प्रशासन को जब इसकी सुगबुगाहट हुई तो इसकी जांच के लिए तहसीलदार खुद मौके पर पहुंचे और सच्चाई जानने के बाद उनके खुद के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, क्योंकि धर्म परिवर्तन का यह आरोप उनके ही अधिनस्त पर लगा है.

फिलहाल इस मामले की जांच करने पहुंचे अधिकारी ने कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं और माना की दो दिन से वह शख्स मस्जिद जा रहा था. धर्म परिवर्तन के आरोप का यह मामला मौदहा कोतवाली कस्बे का है, यहां एक मस्जिद में जब एक अज्ञात शख्स को लोगों ने दो दिन नमाज पढ़ने आते देखा तो इसकी पूछताछ शुरू हो गई. लोगों ने जब अज्ञात शख्स से जानकारी ली तो उसने अपना नाम मुहम्मद यूसुफ बताया और कानपुर का रहने वाला बताया, लेकिन जब उसने अपने आपको मौदहा तहसील का नायब तहसीलदार बताया तो लोगों के होश उड़ गए. 

जांच करने के लिए पहुंचे अधिकारी

मस्जिद के मुअज्जिन ने अपने आपको किसी विवाद से बचाने के लिए इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी. जिसकी जांच करने के लिए बीती रात तसीलदार मौके पर पहुंचे थे. जिन्होंने मौके पर मौजूद कई लोगों के बयान दर्ज करते हुए दस्तखत कराए हैं. मस्जिद के मुअज्जिन मुहम्मद मुस्ताक ने बताया कि एक अज्ञात शख्स लगातार नमाज पढ़ने आ रहा था. जो अपना नाम मुहम्मद यूसुफ बता रहा था. 


UP News: नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता बने यूसुफ, मस्जिद में पढ़ी नमाज, मुस्लिम लड़की से दूसरी शादी की चर्चा

उन्होंने कहा कि उसने अपने आपको कानपुर का रहने वाला और मौदहा का नायब तहसीलदार बताया तो हमने इसकी सूचना अधिकारियों को दी थी. जिसकी जांच करने के लिए बीती रात तहसीलदार आए थे. जांच अधिकारी ने मौके पर मौजूद तमाम लोगों के बयान दर्ज किए हैं और दस्तखत कराए हैं. मुहम्मद यूसुफ नाम के अज्ञात शख्स द्वारा मस्जिद में नमाज पढ़ने के मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म है. 

मौदहा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात

लोगों ने दबी जुबान में बताया कि यह मुहम्मद यूसुफ नहीं बल्कि आशीष गुप्ता है जो मौदहा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है. मिली जानकारी के अनुसार आशीष गुप्ता कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. आशीष गुप्ता की शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं. चर्चा इस बात की भी है कि आशीष गुप्ता ने मौदहा तहसील क्षेत्र में हाल ही में एक मुस्लिम युवती से निकाह भी किया है. उसके बाद से ही यह काचरिया बाबा की मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचने लगा था. 

बीती रात से मस्जिद नहीं आया शख्स

मस्जिद के मुअज्जिन मुहम्मद मुस्ताक की शिकायत पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार बलराम गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जब जांच पड़ताल की तो आशीष गुप्ता नाम का शख्स जो अपना नाम मुहम्मद यूसुफ बता रहा था वह बीती रात से मस्जिद नहीं आया है. जांच अधिकारी बलराम गुप्ता ने बताया कि आशीष गुप्ता दो दिन से मस्जिद जा रहे थे. शायद उनकी किसी से उर्दू सीखने की बात हुई थी. नमाज पढ़ने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है. हालांकि जांच अधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों से यह भी पूछा कि क्या कोई अन्य धर्म का आदमी मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ सकता तो लोगों ने बताया कि उनको किसी के नमाज पढ़ने पर आपत्ति नहीं है.

धर्म परिवर्तन के मामले को गंभीरता से लेते हुए हमीरपुर पुलिस प्रशासन ने धर्म परिवर्तन करवाने वाले मौलवी सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही बिना तलाक दिए निकाह करने के मामले में पहली पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय होगी यूपी, 14-22 जनवरी तक सभी जिलों में होगी रामकथा और सुंदरकांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget