एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: शरारती तत्वों ने प्राथमिक स्कूल की दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक शब्द, पुलिस ने शुरू की जांच

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में कुछ असामाजिक तत्वों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर आपत्तिजनक बातें लिख कर सनसनी फैला दी. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय मैं कुछ असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की देर रात विद्यालय परिसर की दीवारों पर आपत्तिजनक बातें लिख कर सनसनी फैला दी. जिसके बाद घटना की जानकारी सुबह सवेरे उस समय हुई जब विद्यालय का स्टाफ विद्यालय में पहुंचा. स्टाफ ने देखा कि विद्यालय की दीवारों पर अशोभनीय बातें लिखी हुई थी और स्कूल प्रांगण में आपत्तिजनक सामग्री भी पड़ी हुई थी. स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बाननगर गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का है.जहां देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की दीवारों पर आपत्तिजनक बातें लिखकर सब को अचंभे में डाल दिया. सुबह सवेरे स्टाफ के  विद्यालय पहुंचने पर इस घटना की जानकारी हुई जिसके चलते विद्यालय के अध्यापकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवारों पर लिखी हुई आपत्तिजनक बातों को मिटवाकर अपनी जांच शुरू कर दी है.

विद्यालय स्टाफ की मानें तो विद्यालय में पहले भी शरारती तत्वों ने कई बार तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है, जिसके चलते विद्यालय में कहीं बाहर आपत्तिजनक सामग्रियां भी पड़ी मिली है. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय के अध्यापक संदीप शर्मा ने बताया कि जैसे ही स्टाफ स्कूल में आया तो देखा कि विद्यालय में लगी हुई फुलवाड़ी टूटी हुई थी और शरारती तत्वों ने यहां शौच भी किया हुआ था. इसी के साथ विद्यालय की जो दीवारें हैं, उस पर अश्लील बातें लिखी हुई थी.  

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
अध्यापक ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में चीजों को तोड़ना, पेड़ों को तोड़ना जैसी हरकतें होती रही है. कुछ शरारती तत्व यहां पर शराब का सेवन भी करते हैं जिनकी खाली बोतले विद्यालय परिसर में पड़ी हुई मिलती है. विद्यालय जब तक खुलता है तब तक तो कोई नहीं आता लेकिन उसके बाद का पता नहीं यहां कौन आता है.

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र स्थित एक विद्यालय की सूचना आई थी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की दीवारों पर कुछ अपशब्द लिखे हैं इसके चलते सूचना पर पुलिस ने विद्यालय में पहुंचकर सबसे पहले उन शब्दों को मिटाया और उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:-

Basti News: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन हुआ अलर्ट

Bareilly News: अवैध खनन करते हुए पुलिस ने पकड़ा तो फिर युवक ने जमकर हड़काया, दी जान से मारने की धमकी

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget