एक्सप्लोरर

Basti News: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन हुआ अलर्ट

Basti News: बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हर साल यहां पर बाढ़ की वजह से भारी नुकसान देखने को मिलता है, ऐसे में प्रशासन का दावा है कि उनकी तैयारियां पूरी हैं.

Basti News: यूपी के बस्ती (Basti) में हर साल सरयू नदी (Saryu River) की बाढ़ (Flood) से सैकड़ों गरीब परिवार अपने घरों से विस्थापित होने को मजबूर होते हैं. कई दिनों तक उन्हें बंधे पर आकर शरण लेना पड़ता है. यहां पर बाढ़ की वजह से जिले में भारी तबाही देखने को मिलती है. इस बार भी भारी बारिश की वजह से सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जिसको लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है. बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है. हर हाल में बंधे को बचाने के लिए विभाग पानी के तरह रुपये बहा रहा है. 

बाढ़ से हर साल भारी नुकसान

हर साल सरयू नदी में बाढ़ आने की वजह से भारी नुकसान देखने को मिलता है. यहां रहने वाले लोगों के खाने-पीने तक की दिक्कत हो जाती है. कई लोगों के तो घर भी सरयू के पानी में समा जाते हैं. उनके खेत और खलिहान में खड़ी फसलें बर्बाद हो जाती है. अपनी इस बिखरी हुई जिन्दगी को पटरी पर लाने के लिए उन्हें कई महीनों तक जद्दोजहद करनी पड़ती है.  
UP Politics: 'यूपी में कांग्रेस से बड़ी पार्टी सुभासपा', ओपी राजभर के बेटे अरुण का बड़ा दावा

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
सरयू नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने की वजह से अति संवेदनशील तटबंध कटारिया, चांदपुर, गौरा, सैफाबाद तटबंध पर दबाव बढ़ना शुरू हो गया है, हालांकि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से अभी नीचे है. नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध और नदी के बीच लगी परवल की खेती में पानी भरना शुरू हो गया है जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है. 

प्रशासन ने किया तैयारियों का दावा

सरयू नदी जगह जगह कटान करती हुई तटबंध की तरफ बढ़ रही है हालांकि बाढ़ खंड इन तटबंधों की निगरानी में लगा हुआ है वही किसान ढोंगी नाव के सहारे खेती किसानी के लिए आने जाने पर मजबूर हैं. वहीं दूसरी तरफ एडीएम का कहना है कि बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और बाढ़ आने पर हर मुश्किल से निपटने के लिए सारी तैयारियां की गई हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: आजम खान के बेटे ने सपा के प्रवक्ता को बताया हार का जिम्मेदार, कहा- बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget