एक्सप्लोरर

मुज़फ्फरनगर: पड़ोसी ने नाबालिग के साथ रेप कर बनाई वीडियो, दहशत में परिवार

Muzaffarnagar News: घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां युवती को झूठे प्रेम के जाल में फंसाया. मौका पाकर उसने युवती को अपने घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 16 साल की नाबालिग किशोरी को उसके पड़ोसी युवक नईम ने प्रेमजाल में फंसाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका शोषण किया और अश्लील वीडियो भी बनाई. विरोध करने पर नईम की मां और दो बहनों ने पीड़िता के साथ मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नईम, उसकी मां और बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये है पूरा मामला

बता दें कि घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां नईम ने युवती को झूठे प्रेम के जाल में फंसाया. मौका पाकर उसने युवती को अपने घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के दौरान उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई, जो बाद में उसे ब्लैकमेल करने का हथियार बनी. होश में आने पर जब पीड़िता ने नईम की मां और बहनों से शिकायत की, तो उन्होंने उसे गाली-गलौज कर पीटा और घर से भगा दिया.

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता के परिजनों के साथ थाने पहुंचने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शाहपुर थाने में 16 साल की लड़की से प्रेम संबंध और वीडियो बनाने का मामला दर्ज हुआ है. आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई जारी है, और जांच पूरी होने तक सख्त कदम उठाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है और कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाएगा.

जबकि पीड़िता और उसका परिवार अभी भी दहशत में हैं, उसे धमकाया भी जा रहा है. परिवार के मुताबिक उन्हें अभी भी आरोपी से खतरा बरकरार है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget