एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: शादी में डीजे को लेकर हुए विवाद में दूल्हे ने दुल्हन पक्ष पर बरसाई गोलियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Social Media Viral Video: मुजफ्फरनगर में बारात निकलने से पहले दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर गोलियां बरसा दी. आरोपी शादी से एक दिन पहले डीजे को लेकर हुए विवाद से नाराज था.

Groom Open Fired In Muzaffarnagar: यूपी के मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) में इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो छत पर खड़े होकर कुछ लोगों पर गोलियां चलाते हुए दिख रहा है. दरअसल ये युवक कोई और नहीं बल्कि एक दूल्हा था जो अपनी शादी से एक दिन पहले डीजे को लेकर हुए विवाद में अपने ही ससुरालियों पर गोलियां बरसा रहा था. इस घटना में एक शख्स गोली लगने से घायल भी हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 
 
डीजे को लेकर हुआ था दोनों पक्षों में बवाल
दरअसल ये मामला शाहपुर थाना क्षेत्र (Shahpur Thana) के बसीकलां गांव का है. जहां के निवासी इश्तेकार का निकाह गांव के ही अफजाल की बेटी के साथ होना तय हुआ था. रविवार को गांव के पास स्थित एक बैंक्विट हॉल में बारात आनी थी. लेकिन शनिवार की रात दोनों पक्षों में उस समय विवाद हो गया जब दूल्हे पक्ष के घर डीजे बज रहा था जिसमें दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग नाच रहे थे. इसी दौरान डीजे पर किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया. उस समय तो मामला किसी तरह शांत हो गया था लेकिन अगले दिन रविवार को जिस दिन बारात जानी थी. उस दिन फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पथरबाज़ी हुई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूल्हे ने अपने घर की छत से दुल्हन पक्ष के लोगों पर गोलियां चला दीं.
 
दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर की फायरिंग
दूल्हा जब अपने घर की छत से फायरिंग कर रहा था, इसी दौरान किसी ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रही है. दूल्हे की गोलीबारी में दुल्हन पक्ष के 50 वर्षीय जफर बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह मामले को शांत करवाया. जिसके बाद पुलिस ने जफर को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दूल्हे इश्तेकार को गिरफ़्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है. एसपी ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 
 
ये भी पढ़ें- 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी BJP चीफ को मिला नया घर, लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव के बनेंगे पड़ोसी, इस मंत्री का आवास होगा खाली
यूपी BJP चीफ को मिला नया घर, लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव के बनेंगे पड़ोसी, इस मंत्री का आवास होगा खाली
'इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था...' चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
'इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था...' चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
Varanasi News: एलपीजी संकट का लोहटिया बाजार में दिख रहा असर, भट्टी चूल्हे की मांग में जबरदस्त उछाल
वाराणसी: एलपीजी संकट का लोहटिया बाजार में दिख रहा असर, भट्टी चूल्हे की मांग में जबरदस्त उछाल
UP Panchayat Chunav पर बड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- कब तक कराएंगे चुनाव?
UP Panchayat Chunav पर बड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- कब तक कराएंगे चुनाव?

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
Embed widget