एक्सप्लोरर

मुज़फ्फरनगर में डॉक्टर पर लगा बड़ा आरोप, महिला का दावा चेकअप के दौरान की छेड़छाड़

Muzaffarnagar News: मामला भोपा थाना क्षेत्र का है, जहां 6 जून को एक युवती अपने छोटे भाई के साथ डॉ. वीरपाल सहरावत के क्लीनिक पर पेट के इलाज के लिए गई थी. आरोप है कि डॉक्टर ने अश्लील हरकत की.

UP News: मुज़फ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पेशे से डॉक्टर और बीजेपी नेता पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. मामला भोपा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आरोपी नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, शहर में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हैं. 

जानकारी के मुताबिक, मामला भोपा थाना क्षेत्र का है, यहां 6 जून को एक युवती अपने छोटे भाई के साथ डॉ. वीरपाल सहरावत के क्लीनिक पर पेट के इलाज के लिए गई थी. पीड़िता का आरोप है कि चेकअप के बहाने डॉक्टर ने उसे अपने कैबिन में बुलाया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें कीं.

युवती किसी तरह खुद को बचाकर अपने भाई के साथ घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने भोपा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने कार्रवाई में दिखाई तेजी

मामले की संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी डॉ. वीरपाल सहरावत को हिरासत में लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा.

पुलिस फॉरेंसिक सबूत तलाश रही

इस मामले में सीओ भोपा रविशंकर मिश्रा ने बताया कि 7 जून को प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसके अलावा, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने क्लीनिक से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं.

क्लीनिक की जांच शुरू

डॉ. वीरपाल का क्लीनिक लाइसेंस से चल रहा था य नहीं इसकी भी जांच स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है. अगर इसमें कोई अनियमितता मिली तो उसके हिसाब से भी कार्रवाई की जाएगी.

सहारनपुर मंडल अध्यक्ष था आरोपी

वीरपाल सहरावत मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी गांव के निवासी है और वह बीजेपी के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष रह चुका है. इस घटना से स्थानीय पार्टी संगठन में हलचल मच गयी है.लेकिन अभी किसी पदाधिकारी का कोई बयान नहीं आया है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget