एक्सप्लोरर

सहारनपुर: बेखौफ बदमाशों का आतंक, चार दिन के भीतर दो हत्याओं से थर्राया देवबंद

सहारनपुर के देवबंद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा नेताओं की हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिये टीमें गठित कर दी हैं।

सहारनपुर, एबीपी गंगा। सहारनपुर के देवबंद में अभी चार दिन पहले हुई भाजपा नेता यशपाल सिंह की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि शनिवार को सुबह भाजपा सभासद धारा सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। देवबंद में पांच दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले आठ अक्‍टूबर को दिनदहाड़े भाजपा नेता यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। शनिवार सुबह हुई वारदात के बाद भाजपा विधायक ने फोन पर सीओ को लताड़ लगाई। उन्‍होंने कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई।

भाजपा सभासद धारा सिंह शुगर मिल में सेक्‍टर इंचार्ज भी थे। वह शनिवार को सुबह सीताब कॉलोनी स्थित अपने आवास से बाइक पर शुगर मिल जा रहे थे। करीब 8 बजे जब वह रेलवे स्टेशन के निकट फाटक पर पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोली मार दी। बताया जा रहा है क‍ि हमलावरों ने नकाब पहन रखा था। दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभासद धारा सिंह को सीएचसी देवबंद ले जाया गया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन सभासद को लेकर नहीं गए। उनका कहना था कि सभासद की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार दिन में हुई दो हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है, लोगों में लॉ एंड ऑर्डर के प्रति गहरा रोष है। इंस्पेक्टर देवबंद को हटाए जाने की मांग भी की जा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार ने पूरे मामले के जल्द खुलासे की बात कही एसएसपी का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में पुरानी रंजिश भी सामने आ रही है। परिवार वालों की ओर से आई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। वारदात के बाद से देवबंद व आस-पास के इलाकों में मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। क्षेत्रीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी गश्त कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget