एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य सुरेंद्र शर्मा गिरफ्तार, एंबुलेंस कांड में थी पुलिस को तलाश

Ghazipur News: आरोपी सुरेंद्र युसुफपुर मुहम्मदाबाद के वार्ड नंबर 17 का रहने वाला है. उस पर गाजीपुर की मुहम्मदाबाद कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज है. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी.

Ghazipur News: यूपी की गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था. उसके खिलाफ कोर्ट ने 82 सीआरपीसी की नोटिस भी जारी कर रखा था, तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी. 

गाजीपुर की मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी के आईएस 191 गैंग के सदस्य सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है. सुरेंद्र शर्मा को गाजीपुर और बाराबंकी दोनों जनपद की पुलिस काफ़ी समय से तलाश कर रही थी. सुरेंद्र शर्मा को मुहम्मदाबाद कोतवाली रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ़्तारी को पुलिस के लिए बड़ी कामायाबी के तौर पर माना जा रहा है. 

मुख़्तार अंसारी का गुर्गा गिरफ्तार
खबर के मुताबिक मुहम्मदाबाद पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि 25 हजार का इनामी बदमाश सुरेंद्र शर्मा रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है. ये खबर मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सुरेंद्र युसुफपुर मुहम्मदाबाद के वार्ड नंबर 17 का रहने वाला है. गाजीपुर की मुहम्मदाबाद कोतवाली में सुरेंद्र के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज है. 

इसके अलावा सुरेंद्र शर्मा मुख्तार अंसारी से जुड़े बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण में भी वांछित था. उसके ऊपर बाराबंकी जिले में गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हैं. बाराबंकी जनपद में उसके ऊपर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है.

एसपी ओमवीर सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी मुख्तार अंसारी का आईएस 191 गैंग से संबंधित रहा है. उसके खिलाफ कोर्ट से 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा निकली हुई थी. ये गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार भाग रहा था. जिसके बाद आज इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. उस पर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित है. 

(इनपुट- आशुतोष त्रिपाठी)

BJP में मचे घमासान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'भाजपा के पास PDA का जवाब नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget