एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में प्रवासी कामगारों के लौटने का सिलसिला जारी, अबतक एक लाख 89 हजार से ज्यादा लोग लौटे

कोरोना महामारी के चलते लगाये गये लॉकडाउन के बाद अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी कामगारों के उत्तराखंड लौटने का सिलसिला जारी है. अबतक दो लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है

देहरादून. उत्तराखंड में अन्य राज्यों से लगातार प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है. बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने के लिये दो लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेश करवाया है. अबतक राज्य में एक लाख 89 हजार से ज्यादा लोग वापस आ चुके हैं. वापस लौट रहे लोगों के लिये उत्तराखंड सरकार रोजगार, आवास जैसी व्यवस्थाओं के लिये योजना बना चुकी है. राज्य सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद सभी के लिये उनकी योग्यता के हिसाब से काम उपलब्ध करवायेगी.

देश के अलग अलग हिस्सों से लोग उत्तराखंड लौट रहे हैं. दिल्ली से अबतक 71 हजार से ज्यादा आ चुके हैं. हरियाणा से 25 हजार से ज्यादा, राजस्थान से 9 हजार, गुजरात से 8 हजार और महाराष्ट्र से 13 हजार से ज्यादा प्रवासी लौटे हैं।. वहीं यूपी से 29 हजार से ज्यादा प्रवासी वापस आये हैं.

अगले कुछ दिनों में हजारों और प्रवासी कामगार व मजदूर उत्तराखंड लौटने वाले हैं. प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने इन प्रवासियों की तादाद को देखते हुए अलग-अलग जिलों में क्वारंटाइन सेंटर बनाए हैं, ताकि बाहर से आने वाले प्रवासियों की वजह से कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले. हालांकि कई जगहों से ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि प्रशासन इन प्रवासियों के ठहरने को लेकर समुचित इंतजाम नहीं कर पा रहा है.

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना

लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासियों को यहीं रोकने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए त्रिवेंद्र रावत सरकार भी गंभीर है. प्रदेश सरकार ने इसके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है. इसके तहत युवाओं को पशुपालन और दूध उत्पादन जैसे उद्यमों से जोड़ने की योजना है. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से करीब 5 लाख प्रवासी उत्तराखंड लौट सकते हैं. एक बार लौटने के बाद ये प्रवासी दोबारा न लौटें, इसके लिए राज्य सरकार इन्हें रोजगार और स्वरोजगार जैसे उपायों से जोड़ना चाहती है. यही वजह है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget