एक्सप्लोरर

मुरादाबाद की प्रसिद्ध मूंग की दाल को मिलेगा व्यंजनों में विशेष दर्जा, प्रस्ताव हुआ तैयार

मुरादाबादी दाल जिले भर में लोगों के बीच सुबह के नाश्ते का प्रमुख व्यंजन बन चुकी है. इतना ही नहीं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से लेकर अन्य प्रांतों तक शादी विवाह में इस दाल के स्टाल देखने को मिल जाते हैं.

Moradabad Moong Dal: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की प्रसिद्ध मूंग की दाल को अब विशेष दर्जा मिलने वाला है. इसके लिए प्रशासनिक अफसरों ने मुरादाबाद मंडल प्रसिद्ध व्यंजनों की लिस्ट जिले वार बना कर इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है. मुरादाबादी मूंग की दाल को विशेष दर्जा दिलाने के लिए इसका प्रस्ताव प्रशासनिक अफसरों ने तैयार करवाया है. 

इसके साथ ही मंडल के अन्य सभी जिलों के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों को भी शामिल किया गया है. मुरादाबादी की मूंग की दाल अन्य प्रदेशों में भी विवाह समारोह आदि में शौक से बनवाई जाती है और मेहमान इसे खाने से पहले टेस्ट करना नहीं भूलते, अफसरों की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार को वन डिस्ट्रिक वन कुकीज में इसे शामिल करवाने का प्रयास भी किया जा रहा है. 

बाहर भी बहुत प्रसिद्ध
मुरादाबादी दाल जिले भर में लोगों के बीच सुबह के नाश्ते का प्रमुख व्यंजन बन चुकी है. इतना ही नहीं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से लेकर अन्य प्रांतों तक शादी विवाह में इस दाल के स्टाल देखने को मिल जाते हैं. मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में बहुत सारे ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो यहां की खासियत है. इसके साथ ही बाहर भी बहुत प्रसिद्ध है.

कमिश्नर ने कहा कि लोग जब बाहर से आते हैं तो इन खाद्य पदार्थों की मांग करते हैं, उसमें रामपुर का हलवा और मुरादाबाद की मूंग की दाल है. बिजनोर नगीना के रसगुल्ले, संभल में गजक और पेड़े मशहूर हैं. इन सभी चीजों को आईडेंटिफाई किया जा रहा है और इन सभी चीजों को जीआई टैगिंग दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. रामपुर में हब्शी हलवे को जीआई टैगिंग के लिए आवेदन हो चुका है. 

मिल्कीपुर उपचुनाव: क्या शिवपाल यादव ने BJP की मदद की थी? सीएम योगी बोले- 'सहयोगी के लिए धन्यवाद'

बिजनेस का वॉल्यूम भी बढ़ेगा- कमिश्नर
उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल के इन व्यंजनों का की टैगिंग होने से जनता इनकी खासियत को अच्छे तरीके से जान सकेगी. अन्य जगहों पर उसे कॉपी भले ही किया जाए. लेकिन यहां पर उसकी पहचान सुनिश्चित रहेगी. इसके साथ ही इसे जब पहचान मिलेगी. तो इसका बिजनेस का वॉल्यूम भी बढ़ेगा. इसके साथ ही लोगों को इसमें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे. 

मुरादाबाद के कमिश्नर ने कहा कि मुरादाबाद मंडल के सभी व्यंजनों को जीआई टैगिंग दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी प्रकार मुरादाबाद की मूंग की दाल को भी जीआई टैगिंग दिलाने की तैयारी चल रही है. इसमें कुछ दिक्कत है इन्हें दूर करके मूंग की दाल को विशेष दर्जा दिलाया जाएगा.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget