एक्सप्लोरर

यूपी के मुरादाबाद में पुलिस वालों पर हत्या का आरोप, मार पीट में एक जवान बेहोश, 4 के खिलाफ FIR

Moradabad में एक ग्रामीण की हत्या के आरोप में लोगों ने पुलिसवालों को पीटा. इस दौरान पुलिसकर्मी बेहोश हो गया. इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद में ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच भीषण भिड़ंत हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक शख्स की हत्या कराई है. इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पथराव किया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के नीचे दबकर ग्रामीण की संदिग्ध मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरा लिया. ग्रामीणों ने पुलिस जीप की हवा निकाल दी. ग्रामीणों का आरोप पुलिस वालों ने अवैध वसूली के लिए खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का जीप से पीछा किया जिससे हादसा हुआ. 

पुलिस वालों पर ग्रामीण की हत्त्या का आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि खेत से मिट्टी उठा कर प्लॉट में भराव कर रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हुई.
लोकेश उर्फ सोनू की संदिग्ध मौत का मामला  ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के गांव की तरफ का है. ग्रामीण की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया. ग्रामीणों ने घेर कर भीड़ ने पुलिस वालों को पीटा. एक सिपाही भीड़ की पिटाई से बेहोश हो गया.

इन सबके बीच मौत के मामले में चार पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. दो नामजद औऱ दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ है.

FIR में क्या दावा?
उधर मृतक के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि लोकेश कुमार रात्रि लगभग 2 बजे ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर जा रहा था तभी 2 बजकर 38 मिनट पर ग्राम प्रधान केशव कुमार के पास फोन आया कि मैं थाने से बोल रहा हूं. लोकेश कुमार उर्फ मोनू ट्रेक्ट्रर से मिट्टी डालने का काम रहा है. ग्राम प्रधान ने कहा कि मुझे मालूम नहीं है. मैं फोन करके पता करता हूं. जब ग्राम प्रधान ने लोकेश से पता किया कि तुम कहां हो लोकेश ने बताया कि मैं अपने खेत पर जा रहा हूं तभी प्रधान  ने इसके घर वालो से सम्पर्क कि कि तुम कहां हो?

FIR के अनुसार मृतक के परिजन ने दावा किया कि हम रास्ते में निकले थे कि तभी सफेद रंग की गाडी हमे रास्ते मे मिली जिसमे 4 पुलिसकर्मी बैठे थे आगे बैठे 2 पुलिसवालो की पहचान हमें थी जिसमें अनीस (सिपाही) व  नरेश (सिपाही) थे व अन्य 2 और पुलिसवाले पीछे बैठे थे. जब हमने उनसे पूछा कि साहब कहां से आ रहे हो तो उन्होंने कहा कि मोनु लेकेश नाम का लड़का ट्रैक्टर लेकर भाग रहा था हम उसका पीछा कर रहे थे और कहकर चले गये. 

जान से मारने की दी थी धमकी
एफआईआर में कहा गया है कि हम खेत पर पहुंचे तो कहा लोकेश मौजूद नहीं था. हमने इधर उधर देखा तो लोकेश का कहीं हीं था. तब हमने सोचा कि किसी के यहां काम करने चला गया होगा. जब काफी समय तक घर नही आया तो हम और परिवार वालो ने तब तलाश करना शुरू कि तो सड़क से लगभग नहर को जाते हुए नहर से 50 मीटर अन्दर कोहराम सिहं के खेत के पास मृत अवस्था मे मिला.

आरोप है कि उपरोक्त शख्स आये लोकेश से पैसे लेकर मिट्टी का कटान कराते थे लेकिन जब लोकेश ने मना किया तो उसे जान से मारन की धमकी देते थे और कहते थे हम तुझे झूठे केस में फसांकर तेरा टैक्टर सीज करा देगें. जब उक्त व्यक्ति ने लोकेश का पीछे किया तो वह डर कर ट्रैक्टर लेकर भागने लगा तो उन्होंने ने लोकेश के साथ ही मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया व उसका शव टैक्टर के नीचे दबाकर मौके से फरार हो गये.  

अभी इस समाचार में और जानकारी का इंतजार है. बने रहें हमारे साथ

'नेम प्लेट' विवाद पर भूपेंद्र चौधरी बोले- ये कोई नया कानून नहीं, राहुल गांधी करते हैं देश को लज्जित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget