एक्सप्लोरर

UP Politics: मौलाना काब रशीदी का बीजेपी से तीखा सवाल, पूछा - 'मुसलमानों के लिए कुछ किया है तो बताएं'

UP News: मौलाना काब रशीदी ने बीजेपी से सवाल किया है कि अगर उसने मुसलमानों के लिए कुछ किया है तो सामने लेकर आए. उन्होंने कहा कि दावे करने और काम करने में फर्क होता है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच बीजेपी मुस्लिम मतदाताओं (Muslim Voter) को जोड़ने के लिए 25 अप्रैल से 'मोदी मित्र अभियान' (Modi Mitra Abhiyan) की शुरुआत करने जा रही है. पार्टी ने देश की उन 65 लोकसभा सीटों पर फोकस करना शुरू कर दिया है जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है. यूपी में भी 13 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाताओं (Muslim Voters) की संख्या अधिक है इसलिए बीजेपी ने अपने अल्पसंख्यक मोर्चे को को यह जिम्मेदारी दी है कि वह हर शहर गांव-गांव जाकर मुस्लिम मतदाताओं से संपर्क करें और उन्हें पार्टी से जोड़ें और सरकार की नीतियों के बारे में जानकरी दें.

बीजेपी की इस रणनिति पर जमियत उलेमाए-हिंद के उत्तर प्रदेश के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी का कहना है कि बीजेपी ने पहले पसमांदा मुसलमानों के नाम पर कार्यक्रम किए और फिर सूफी संवाद की बात कही और तुर्की में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त चलाया. मुसलमानों ने इसकी तारीफ भी की लेकिन बीजेपी सरकार यह बताए कि उसने मुसलमानों के लिए कितने विश्वविधालय, कॉलेज और स्कूल बनवाए? दावे और ऐलान करने में और काम करने में फर्क होता है. इस देश में राजनितिक रूप से मुसलमानों का वोट बैंक इतना बड़ा है कि उसे नजरंदाज करना किसी भी राजनितिक दल के लिए नामुमकिन है.

मुसलमानों के लिए काम किया है तो बताएं - मौलाना रशीदी
मौलाना ने कहा कि हमने अभी G20 देशों की अध्यक्षता की है. दुनिया में हमारा नाम हो रहा है लेकिन अगर हम मुसलमानों को नजरबंद कर दें और हमारे नेता मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी करते रहें तो कैसे काम चलेगा? दुनिया को हम क्या संदेश देंगे? मुसलमान तो विकास के नाम पर सरकार के साथ खड़ा है लेकिन सरकार ने अगर मुसलमानों के लिए काम किया है तो उसे सामने रखना चाहिए. उन्होंने ने कहा कि आपके कुछ तथाकथित लोग जो मुसलमानों के खिलाफ देश में माहौल तैयार कर रहे हैं जिन्हें आपका समर्थन है और वह संयोग नहीं प्रयोग है, आप उन्हें रोकिए.

ये भी पढ़ें -

AIMIM नेता का सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान, कहा- 'मंदिर में घंटा बजाने वाला...'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget