एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2025: मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए CCTV से सख़्त निगरानी, ड्रोन भी रखेंगे नज़र

Moradabad Kanwar Yatra 2025: एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार रोड और गढ़ गंगा मार्ग पर कांवड़ पथों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं. दोनों ओर CCTV और ड्रोन कैमरों से निगाह रखी जाएगी.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा की पुख्ता निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाये हैं, ताकि कांवड़ पथ की हर हरकत कैमरों में कैद हो जाये. इतना ही नहीं कांवड़ मार्गो को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है, और स्ट्रीट लाइटों को भी चालू किया गया है, ताकि रात में कांवड़ मार्ग पर रोशनी रहे.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार रोड और गढ़ गंगा मार्ग पर कांवड़ पथों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं, और कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी. हमारे यहां श्रद्धालु कांवड़ लेकर मुख्य रूप से हरिद्वार और गढ़ से आते हैं. इन दोनों कांवड़ पथों पर हमने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

डीजे को लेकर गाइडलाइन जारी

सभी विभागों और स्थानीय लोगों और जत्थेदारों से हमने मीटिंग कर ली है और शासन के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दे दी है. डीजे वालों को हमने बता दिया है कि मानकों से ऊपर डीजे की आवाज़ नहीं होनी चाहिए. पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने दोनों कांवड़ मार्गों का निरिक्षण भी कर लिया है. रास्तों और जहां मंदिरों पर जल चढ़ेगा वहां हमने कैमरे लगवा दिए हैं और रास्तों में कहीं जलभराव न हो इसके लिए भी सम्बंधित विभागों से बात कर ली है.

 हम इस बार कांवड़ यात्रा को पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाने की कोशिश करेंगे. कैंप लगाने वालों और खाने पीने की व्यवस्था करने वालों से भी वार्ता कर ली गयी है. जनरेटर वालों और बिजली वालों से भी बात कर ली गयी है और हर तरह से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. 

पूरा मार्ग सीसीटीवी से लैस

मुरादाबाद के जिला अधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कांवड़ मार्गो को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है. इसके अलावा सड़क किनारे की झाड़ियों को कटवाया गया है, और जो इलाके गुलदार प्रभावित हैं, वहां सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं. सड़को को गड्ढा मुक्त कराया गया है और मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था कराई गई हैं, ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो.

सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और खाद्य विभाग कांवड़ मार्ग के होटल ढाबों की चेकिंग कर रहा है. कांवड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. खाने पीने के होटल और ढाबों पर क्यू आर कोड भी लगाए जा रहे हैं. रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे सभी का सत्यापन और चेकिंग की जा रही है. कहीं किसी प्रकार की कोई असहजता न बने इसके लिए सभी को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget