एक्सप्लोरर

BJP नेताओं का अवैध कब्जा, बुलडोजर एक्शन से पहले बीजेपी विधायक समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

मंडी समिति में हुए अवैध कब्जों में बड़ी तादाद में नेता शामिल हैं. जिसकी सरकार रहती है उसी दल से जुड़े लोग यहां अवैध कब्जे करते रहे हैं. मौजूदा वक्त में अधिक कब्जे भाजपा से जुड़े लोगों के बताए गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जिला प्रशासन ने मंडी समिति में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के लिए बुधवार को बुलडोजर एक्शन प्लान किया, लेकिन अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने की सूचना मिलते ही भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए. उन्होंने अधिकारियों पर तमाम आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. 

विधायक के धरने पर बैठने से बैकफुट पर आए अधिकारियों को अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई बीच में ही रोक देनी पड़ी. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी विधायक की मान मनौव्वल करते नजर आए. सिटी मजिस्ट्रेट ने धरने पर बैठे विधायक को कई बार उठाने की कोशिश की लेकिन विधायक नहीं माने, बाद में एक वरिष्ठ नौकरशाह का फोन आने पर विधायक धरने से उठे. 

लोगों ने विधायक को बुलाया
इस मामले में मंडी समिति की प्रभारी सचिव महादेवी ने बताया कि हमने ऊपर से मिले शासन के आदेश का पालन किया है. यहां कुल 273 दुकानें हैं, जिनमें से 272 दुकानें आवंटित हुई है. इसमें 15 से 20 दुकानों वालों ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर रखे थे, जिन्हें हम हटा रहे थे. लेकिन अब आगे अभियान आगे चलेगा या नहीं ये हम नहीं कह सकते क्योंकि विधायक जी आ गये थे.

प्रभारी सचिव ने कहा कि उन्हें लोगों ने बुलाया होगा, वह जो भाजपा नेताओं को निशाना बना कर उनकी दुकान तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं. वह गलत है, हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है. हमें जो आदेश मिला हमने उसका पालन किया. मेरे लिए सभी व्यापरी आढ़ती बराबर हैं. मुझे भी यहां 17 साल हो गये हैं. कार्यवाही अब जारी रहेगी या नहीं यह ऊपर से जो आदेश मिलेगा उस पर निर्भर करता है. 

क्या है मामला
भाजपा विधायक और उनके समर्थक धरना देकर नारेबाजी क्यों कर रहे थे हमें इसकी वजह नहीं मालूम, हम अपना काम कर रहे थे. मुरादाबाद में करीब 44 एकड़ जमीन में मंडी समिति बनी हुई है. जबकि मौके पर करीब 550 से भी अधिक स्थाई और अस्थाई दुकानें और निर्माण हैं. इनमें से ढाई सौ से अधिक निर्माण अवैध रूप से मंडी समिति की जमीन पर कब्जा करके किए गए हैं. 

कुछ लोगों ने टीन शेड डालकर अवैध कब्जे किए हैं तो कुछ लोगों ने पक्के दो मंजिला निर्माण करा लिए हैं. जिला प्रशासन की टीम इन्हीं अवैध कब्जों को ध्वस्त करने की मुहिम चला रही है. प्रशासन ने कुछ अस्थाई निर्माणों को बुलडोजर से इसी महीने की शुरुआत में गिरा दिया था. जबकि बाकी को गिराने के लिए बुधवार को टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी. 

बीजेपी के लोगों का अवैध कब्जा
मंडी समिति में हुए अवैध कब्जों में बड़ी तादाद में नेता शामिल हैं. जिसकी सरकार रहती है उसी दल से जुड़े लोग यहां अवैध कब्जे करते रहे हैं. मौजूदा वक्त में अवैध कब्जों में आधे से अधिक कब्जे भाजपा से जुड़े लोगों के बताये जाते हैं. बुधवार को भी टीम ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सैनी के अवैध निर्माण को गिराने की कोशिश की थी, जिसके विरोध में भाजपा विधायक रितेश गुप्ता धरने पर बैठ गए. 

भाजपा विधायक रितेश गुप्ता और उनके समर्थकों ने मंडी समिति अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि साल 1980 में 44 एकड़ में मंडी समिति बनकर तैयार हुई, इस मंडी समिति में 258 दुकानों के रजिस्ट्रेशन हुए कुछ समय बाद मंडी समिति प्रशासन ने करीब 550 से 600 से अधिक लोगों का मंडी समिति में रजिस्ट्रेशन कर दिया. 

वाराणसी रेप केस: यूपी के 100 से अधिक होटल और हुक्का बार पर छापेमारी, कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ

क्या बोली विधायक
विधायक ने कहा कि दुकानें नहीं थीं तो इतने लोगों का रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया ? लोग 45 सालों से यहां कारोबार कर रहे हैं, लेकिन अब अचानक इनकी दुकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है. यहां के अधिकारियों ने तुगलकी फरमान सुनाया और बुलडोज़र की कार्यवाही यहां शुरू कर दी. ये बिलकुल गलत है, मैंने जिला अधिकारी से भी बात की और बताया की माननीय मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि व्यापारियों को उजड़ा न जाये.

बीजेपी विधायक ने कहा कि पहले उन्हें बसाये, तब उनकी दुकान हटायें लेकिन यहां के अधिकारी मुख्यमंत्री तक के आदेशों को नहीं मान रहे हैं. हम इसकी शिकायत माननीय मुख्यमंत्री से करेंगे. हमारे भाजपा के नेताओं की वैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया. अपना धन मन तन जीवन सब कुछ उन्होंने भाजपा को समर्पित कर दिया. तब भी उनकी दुकान पर मंडी समीति के अधिकारियों ने बुलडोजर चला दिया जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि ये अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर जनता को भाजपा से दूर करने की साजिश रच रहे हैं. इस साजिश को मैं ऊपर जाकर जरूर बताऊंगा. इस बीच प्रभारी सचिव मंडी समिति महादेवी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसमें वह दुकान के नवीनीकरण की फीस एक हजार रुपये मांगती हुई दिखाई दे रही हैं. जबकि दुकान के नवीनीकरण की फीस 250 रुपये बताई जाती है. मंडी समिति के अधिकारियों के खिलाफ भाजपा विधायक ने मोर्चा खोल दिया है. सत्ताधारी पार्टी के विधायक को बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ सड़क पर बैठना पड़ा जिसे लेकर जनता में अधिकारियों के रवैय्या को लेकर चर्चा हो रही है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
संजय निषाद को सपा में शामिल करने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- 'ये पार्टी की...'
संजय निषाद को सपा में शामिल करने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- 'ये पार्टी की...'
यूपी में 10 ADM समेत 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को भेजा निर्वाचन कार्यालय
यूपी में 10 ADM समेत 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को भेजा निर्वाचन कार्यालय
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget